1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. धीमी गति से आगे बढ़ रहा है दक्षिण-पश्चिमी मानसून: मौसम विभाग

धीमी गति से आगे बढ़ रहा है दक्षिण-पश्चिमी मानसून: मौसम विभाग

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 14, 2016 09:38 am IST,  Updated : Jun 14, 2016 09:38 am IST

दक्षिण-पश्चिमी मानसून अपेक्षाकृत धीमी गति से आगे बढ़ रहा है क्योंकि आगे बढ़ने के लिए उसे अनुकूल स्थिति नहीं मिल रही है।

Monsoon in india- India TV Hindi
Monsoon in india

नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिमी मानसून अपेक्षाकृत धीमी गति से आगे बढ़ रहा है क्योंकि आगे बढ़ने के लिए उसे अनुकूल स्थिति नहीं मिल रही है। बहरहाल, मध्य एवं पश्चिमोत्तर भारत में मानसून पूर्व बरसात होने से हवा में नमी रहेगी जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के महानिदेशक लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने कहा कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून कर्नाटक में कारवार एवं गदग और आंध्र प्रदेश में ओंगोल पहुंच गया है, लेकिन यह अपेक्षाकृत धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है।

राठौड़ ने कहा, 'मानसून धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है, क्योंकि अब तक उसे ऐसी अनुकूल स्थिति नहीं मिली है जिससे उसे आगे बढ़ने में मदद मिल सके।' हालांकि उन्‍होंने कहा कि यह सामान्य घटना है। लेकिन, स्थिति के अनुकूल बनते ही अगले तीन दिनों में मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद है और इसके उत्तरी बंगाल की खाड़ी, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्र तक पहुंचने के आसार हैं।

उन्होंने बताया कि 18 जून तक इसमें तेजी आएगी। बहरहाल, मानसून के धीरे-धीरे आगे बढ़ने के कारण मध्य एवं पश्चिमोत्तर भारत को बारिश के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा, लेकिन मानसून पूर्व बारिश होने से इन जगहों पर गर्मी से राहत रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत