1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 9 मई दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

9 मई दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 09, 2016 08:26 pm IST,  Updated : May 09, 2016 08:27 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें-

उत्तराखंड: शक्ति परीक्षण मंगलवार को, बागियों को राहत नहीं

उत्तराखंड में पिछले पौने दो महीने से चली आ रही राजनीतिक उठापटक और कानूनी दांवपेचों के बीच सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर राज्य विधानसभा में मंगलवार होने वाले शक्ति परीक्षण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिसमें अपदस्थ मुख्यमंत्री हरीश रावत की किस्मत पर फैसला होगा। आगे पढ़ें.

पीएम डिग्री विवाद: BJP बोली माफी मांगे AK, आप का दावा डिग्रियां फर्जी

प्रधानमंत्री की शैक्षिक योग्यता पर सवाल उठाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और वरिष्ठ नेता अरूण जेटली ने सोमवार को नरेंद्र मोदी की बीए और एमए की डिग्रियां दिखाईं तथा अरविन्द केजरीवाल से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। वहीं आप ने दावा किया कि भाजपा द्वारा पेश की गई डिग्रियां फर्जी हैं। आगे पढ़ें.

बिहार: छात्र हत्या में MLC के पति को हिरासत, भाजपा का नीतीश पर हमला

बिहार के गया शहर में गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर छात्र आदित्य सचदेवा की हत्या के मामले में गिरफ्तार जनता दल (युनाइटेड) की विधान पार्षद मनोरमा देवी के पति और उनके अंगरक्षक को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आगे पढ़ें.

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मारने की धमकी, राजनाथ से मिले कांग्रेस नेता

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले की गंभीरता को समझते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आज देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उनकी सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की। आगे पढ़ें.

पनामा पेपर्स मामले में सीबीआई को नोटिस

सर्वोच्च न्यायालय ने पनामा पेपर्स लीक मामले में एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को नोटिस जारी किया। आगे पढ़ें.

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

वापस नहीं गए नेपाल के राजदूत अभी भी हैं दिल्ली में

नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय को वापस नेपाल बुलाए जाने के बाद भी वह अभी तक दिल्ली में ही हैं। कहा जा रहा है कि उपाध्याय ने इस बात से भी इनकार किया है कि उन्होंने भारत के साथ मिलकर नेपाल में के.पी. शर्मा ओली की सरकार गिराने की कोशिश की। आगे पढ़ें.

सीरिया में संघर्षविराम, मग़र हवाई हमले, बम ब्लास्ट जारी

सीरिया में मौजूदा समय में लागू आंशिक संघर्षविराम के बावजूद अलेप्पो शहर में सुरक्षाबलों एवं इस्लामी गुटों के बीच बमबारी और झड़पें हुई हैं। आगे पढ़ें.

बिजनेस की खबरें-

EPFO के सदस्‍यों को मिलेगा सस्‍ता घर, सरकार कर रही है कम लागत वाली आवास योजना पर विचार

रिटायरमेंट फंड बॉडी EPFO के पांच करोड़ से अधिक सदस्‍यों के लिए यह बड़ी खबर है। सरकार ईपीएफओ के सदस्‍यों को कम लागत वाले सस्‍ते घर उपलब्‍ध कराने की एक योजना पर सरकार काम कर रही है। आगे पढ़ें.

iPhone खरीदने का शानदार मौका, मिल रहा है 35% तक का डिस्‍काउंट

आज मोबाइल मार्केट में भले ही कम कीमत पर बेहतरीन फीचर्स वाले स्‍मार्टफोन मौजूद हों। लेकिन फिर भी एप्‍पल के iPhone की अपनी अलग जगह है। हालांकि महंगा होने के कारण चुनिंदा लोग ही इस प्रीमियम स्‍मार्टफोन को अफोर्ड कर पाते हैं। लेकिन जिनकी पहली पसंद ही iPhone है वे लोग हमेशा एप्‍पल फोन पर डिस्‍काउंट की तलाश में रहते हैं। आगे पढ़ें.

LPG सब्सिडी पाने के लिए जमा करनी होगी ITR की कॉपी

जरूरतमंदों तक एलपीजी सब्सिडी पहुंचाने की कवायद मोदी सरकार तेज कर दी है। इसी कड़ी में सरकार गैस सब्सिडी के लिए इनकम टैक्स रिटर्न की कॉपी जमा कराना अनिवार्य कर सकती है। आगे पढ़ें.

एंटरटेनमेंट की खबरें-

कंगना के समर्थन में आईं विद्या से नाराज हुए पति सिद्धार्थ

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और रितिक रोशन के बीच चल रहा विवाद अब दूसरों के लिए भी मुसीबत बनता जा रहा है। आगे पढ़ें.

हॉलीवुड में एंट्री के लिए अच्छी पटकथा का इंतजार: सोनम

फिल्म ‘नीरजा’ में नजर आ चुकी अभिनेत्री सोनम कपूर का हॉलीवुड की  फिल्मों को लेकर कहना है कि उन्हें अभी अच्छी पटकथा का इंतजार है। तभी वह किसी हॉलीवुड की फिल्म में काम करेगी। इसके लिए वह लगातार कोशिश भी कर रही है। आगे पढ़ें.

खेल की खबरें-

टेनिस रैंकिंग: सानिया टॉप पर, बोपन्ना खिसके और पेस सुधरे

रोहन बोपन्ना का शीर्ष दस में जगह बनाकर रियो ओलंपिक के लिए सीधा प्रवेश हासिल करने की उम्मीदों को सोमवार को तब झटका लगा जब वह एटीपी की ताजा विश्व रैंकिंग में पुरूष युगल में दो पायदान नीचे 13वें स्थान पर खिसक गए। बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मर्जिया कल मैड्रिड ओपन के फाइनल में जीन जुलियन रोजर और होरिया टेकाउ से हार गए थे। आगे पढ़ें.

मरे को हरा जोकोविक ने जीता मेड्रिड ओपन खिताब

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने रविवार को मेड्रिड ओपन के फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर खिताबी जीत हासिल की। टूर्नामेंट में रविवार को हुए मुकाबले में जोकोविक ने मरे को 6-2, 3-6, 6-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। आगे पढ़ें.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत