राष्ट्रीय खबरें-
मोदी का 56 इंच का सीना एक इंच भी कम नहीं हुआ, अन्दर की बात जानता हूं: राजनाथ सिंह
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 56 इंच का सीना कम नहीं हुआ है। मैं होम मिनिस्टर हूं, अन्दर की बात जानता हूं। आई बी मेरे पास है। संदेह किसी को नहीं होना चाहिए। मैं इतना ही कहूंगा वो 56 इंच का सीना है। एक इंच भी कम नहीं हुआ है। मंत्रिमंडल में मुझसे बेहतर प्रधानमंत्री को कौन जानेगा।". आगे पढ़ें.
CBSE 10वीं परीक्षा के रिजल्ट घोषित: 96.21% छात्र पास, लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने 96.36% पास प्रतिशत के साथ लड़कों को एक बार फिर पीछे छोड़ दिया। लड़कों का पास प्रतिशत 96.11 रहा। सीबीएसई 10वीं बोर्ड के आज घोषित परिणाम में इस बार कुल पास प्रतिशत 96.21 रहा जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.11% कम है। पिछले वर्ष 10वीं बोर्ड के छात्रों का पास प्रतिशत 97.32 दर्ज किया गया था।
मोदी सरकार के 2 साल का जश्न, इंडिया गेट पर भव्य समारोह का आगाज
नरेंद्र मोदी सरकार के 2 साल पूरे होने के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंडिया गेट पर 'एक नई सुबह' नामक एक भव्य समारोह आयोजित किया गया है। आगे पढ़ें.
महबूबा की विपक्ष को खरी खरी- कश्मीरी पंडितों को बाइज्जत वापस लाएंगे
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को विपक्ष ने सत्ताधारी पार्टी पीडीपी पर जमकर निशाना साधा था जिसका शनिवार को महबूबा ने खुलकर जवाब दिया। मुफ्ती ने राहुल गांधी पर निशाना साधा, केंद्र के साथ संबंधों की वकालत की और कश्मीरी पंडितों की वापसी पर भरोसा भी दिया।
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु विधानसभा की दो सीटों के लिए चुनाव रद्द किया
भारतीय चुनाव इतिहास में पहली बार चुनाव आयोग ने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पैसों का इस्तेमाल किए जाने के सबूत मिलने के बाद आज अधिसूचना रद्द करके तमिलनाडु विधानसभा की दो सीटों के लिए फिर से चुनाव कराने का फैसला किया है। इससे पहले चुनाव आयोग ने अरावकुरिचि और तंजावुर विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो मौकों पर उम्मीदवारों और राजनीतिक पार्टियों द्वारा मतदाताओं को बड़े पैमाने पर धनराशि और उपहार बांटने की सूचना पर स्थगित किया था।
कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट, इन्हें मिला टिकट
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को महाराष्ट्र से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया गया है जबकि कपिल सिब्बल उत्तर प्रदेश से और जयराम रमेश कर्नाटक से राज्यसभा के लिए पार्टी के प्रत्याशी होंगे। आगे पढ़ें.
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
'भारत की एनएसजी सदस्यता हथियारों से संबंधित नहीं'
भारत के परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) के सदस्य बनने को लेकर पाकिस्तान की ओर से जताए जा रहे विरोध पर स्पष्ट तौर पर नाराजगी जाहिर करते हुए अमेरिका ने कहा है कि भारत का इस समूह का सदस्य बनना हथियारों की दौड़ से जुड़ा नहीं है। यह परमाणु ऊर्जा के असैन्य इस्तेमाल के बारे में है। आगे पढ़ें.
अमेरिका से F-16 सौदे को अंतिम रूप देने में नाकाम रहा पाकिस्तान
पाकिस्तान वित्तीय विवाद के चलते अमेरिका से 8 F-16 लड़ाकू विमानों की खरीद करने में विफल रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। आगे पढ़ें.
UN में दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रतिनिधित्व करेंगे सदगुरू
आध्यात्मिक नेता और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सदगुरू जग्गी वासुदेव अगले माह संयुक्त राष्ट्र में आयोजित होने वाले दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। आगे पढ़ें.
बिजनेस की खबरें-
एक जून से महंगी हो जाएंगी सभी सेवाएं, कृषि कल्याण सेस से 15 फीसदी हो जाएगा सर्विस टैक्स
एक जून से बाहर खाना खाना, मोबाइल फोन का इस्तेमाल, हवाई व रेल यात्रा जैसी कई जरूरी सेवाएं महंगी हो जाएंगी। एक जून से सभी टैक्स योग्य सेवाओं पर आधा फीसदी की दर से नया कृषि कल्याण उपकर (केकेसी) प्रभावी हो जाएगा। केकेसी के लागू होने से कुल सर्विस टैक्स बढ़कर 15 फीसदी हो जाएगा, जो कि वर्तमान में 14.5 फीसदी है। आगे पढ़ें.
मानसून और महंगाई का नहीं सीधा संबंध, इन चार कारणों से बढ़ते-घटते हैं खाने-पीने की चीजों के दाम
आप और हम अक्सर सुनते हैं कि इस साल कम बारिश हुई है, जिसकी वजह से महंगाई बढ़ी है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि पिछले 15 वर्षों के दौरान देश में जब भी सूखे जैसे हालात रहे हैं उस वक्त महंगाई दर कम रही है। अगर सीधे शब्दों में कहें तो मानसून और महंगाई का गणित इतना सुलझा नहीं है, जितना हम समझते हैं। आगे पढ़ें.
Xiaomi ने लॉन्च किया Mi Dron और बाजार में आए सस्ते फोन, ये हैं हफ्ते की बड़ी गैजेट न्यूज
बीते हफ्ते गैजेट के शौकीनों के लिए टेक्नोलॉजी वर्ल्ड की नई टेक्नोलॉजी और लॉन्चिंग से भरपूर रहा। इस हफ्ते चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी Xiaomi ने अपना नया ड्रोन लॉन्च किया। वहीं सैमसंग ने भी फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ अपना पहला मोबाइल चीन में लॉन्च कर दिया। बजट स्मार्टफोन मार्केट में भी इस हफ्ते लावा ने तीन सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च किए। आगे पढ़ें.
एंटरटेनमेंट की खबरें-
विशाल ने सलमान और अरिजीत सिंह के विवाद से खुद को किया दूर
सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच के विवाद ने विशाल ददलानी को परेशान कर दिया है। फिलहाल उन्होंने खुद को इस विवाद से दूर रखा है और इसमें शामिल होने से भी इनकार कर दिया है। विशाल ने सलमान अभिनीत आगामी फिल्म 'सुल्तान' में संगीत दिया है। आगे पढ़ें.
विद्या बालन की पहली मराठी फिल्म का पोस्टर आया सामने
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन हिन्दी सिनेमा के अलावा अब अन्य भषाओं की फिल्मों में भी अपना हाथ आजमा रही है। वह अब मराठी फिल्मों में अभिनय में भी अभिनय करती हुई नजर आएंगी। विद्या बालन की आगामी मराठी फिल्म 'एक अलबेला' का पहला पोस्टर जारी हो गया है। यह फिल्म 24 जून को रिलीज होगी। आगे पढ़ें.
खेल की खबरें-
IPL: सनराइजर्स के गेंदबाजों और लायन्स के बल्लेबाजों के बीच होगी जंग
अपने पहले सत्र में ही खिताब पर निगाह रखने वाले गुजरात लायन्स को अपनी उम्मीदों को अमली जामा पहनाने से पहले आईपीएल नौ के दूसरे क्वालीफायर में कल यहां सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाजों से पार पाना होगा। आगे पढ़ें.
WHO ने कहा, ब्राजील में ही होंगे ओलंपिक खेल
हाल ही में ज़ीका वायरस से जुड़ी चिंताओं के बीच 150 अंतरराष्ट्रीय चिकित्सकों, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने एक खुले पत्र पर हस्ताक्षर करके रियो डी जेनेरियो में होने वाले ओलंपिक खेलों के आयोजन को किसी और जगह करवाने या फिलहाल के लिए टाल दिए जाने की मांग की थी। जिस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शनिवार को जीका वायरस के संक्रमण के कारण रियो ओलम्पिक खेलों के आयोजन को स्थगित या स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। आगे पढ़ें.
सानिया-हिंगिस फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में
शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत की सानिया मिर्जा और उनकी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस शुक्रवार को जापान की नाओ हिबिनो और इरी होजुमी की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता के महिला युगल के तीसरे दौर में पहुंच गयीं। आगे पढ़ें.
चोट के कारण राफेल नडाल फ्रेंच ओपन से बाहर
नौ बार फ्रेंच ओपन खिताब पर कब्ज़ा जमा चुके स्पेन के राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। कलाई में चोट के कारण नडाल को यह कदम उठाना पड़ा। आगे पढ़ें.