1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 18 जून दिनभर की बड़ी ख़बरें

18 जून दिनभर की बड़ी ख़बरें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 18, 2016 08:07 pm IST,  Updated : Jun 18, 2016 08:07 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

Image- India TV Hindi
Image

राष्ट्रीय खबरें

रघुराम राजन को RBI गवर्नर के तौर पर नहीं चाहिये दूसरा कार्यकाल

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने ने केंद्रीय बैंक के प्रमुख के तौर पर दूसरे कार्यकाल के लिए मना कर दिया है। राजन ने रिजर्व बैंक में अपने सहयोगियों को चिट्ठी लिखकर कहा है कि सितंबर में वह रिटायर हो रहे हैं और वे एकेडमिक्स की ओर वापस लौट जाएंगे। आगे पढ़ें

'माल्या भारतीय उच्चायोग के आमंत्रितों की सूची में नहीं थे'
विदेश मंत्रालय ने शनिवार को स्पष्ट किया है कि शराब कारोबारी विजय माल्या का नाम लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग की आमंत्रित व्यक्तियों की सूची में नहीं था। विदेश मंत्रालय का यह स्पष्टीकरण ऐसे समय में आया है, जब मीडिया में खबर प्रकाशित हुई है कि लंदन में भारतीय उच्चायुक्त नवतेज सरना ने एक समारोह में हिस्सा लिया था, जहां माल्या भी मौजूद थे। आगे पढ़ें

2000 करोड़ के ड्रग रैकेट में शामिल ममता कुलकर्णी, मिले सबूत
बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी के पति विकी गोस्वामी के खिलाफ 2000 करोड़ के ड्रग्स रेकैट में शामिल होने के सबूत मिले हैं। ड्रग्स तस्करी में शामिल होने में ममता कुलकर्णी का भी नाम है। खबर है कि पुलिस ने दोनों को ड्रग्स तस्करी मामले में पूछताछ के लिए अफ्रीकी देश केन्या से हिरासत में लिया है। आगे पढ़ें

IAF में पहली बार शामिल हुईं महिला फाइटर पायलट्स, रचा इतिहास
हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब लड़ाकू विमान की कमान किसी लेडी फाइटर पायलट के हाथ में होगी। इंडियन एयरफोर्स में शामिल देश की पहली 3 महिला फाईटर पायलट ने आज फाइटर प्लेन उड़ा कर इतिहास रचा। वायुसेना में आज तीन लेडी पायलट कमिशन्ड हुई फ्लाइंट कैडेट्स अवनी चतुर्वेदी, मोहना सिंह और भावना कांत पासिंग आउट परेड के साथ वायुसेना में शामिल हुई। आगे पढ़ें

जम्मू: मंदिर अपवित्र करने की घटना के बाद जन-जीवन सामान्य
जम्मू में मंदिरों को अपवित्र करने की घटनाओं को लेकर पैदा हुई अशांति के तीन दिनों बाद हालात सामान्य हो गए हैं। प्रशासन ने इंटरनेट सेवा भी बहाल कर दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "जम्मू शहर में सभी इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। असामाजिक तत्वों को अफवाहें फैलाकर भावानाएं भड़काने से रोकने के लिए इन सेवाओं को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया था।" आगे पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय खबरें

वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए PM मोदी ने श्रीलंका के स्टेडियम का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रति मैत्रिपाला सिरीसेना आज जाफना में भारत की मदद से दोबारा बनाए गए स्टेडियम का उद्घाटन किया। श्रीलंकाई राष्ट्रपति उद्घाटन समारोह के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहे जबकि पीएम मोदी दिल्ली से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। आगे पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा 6 दिनों बाद फिर खुली
तोरखम में पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा शनिवार को फिर से खोल दी गई। यह सीमा लगभग छह दिनों से बंद थी और इस दौरान पाकिस्तान की तरफ एक फाटक के निर्माण को लेकर दोनों पक्षों में झड़पें हुईं थीं। पाकिस्तान के दैनिक अखबार डॉन की वेबसाइट के अनुसार, सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि शनिवार को दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक हुई, जिसके बाद यातायात के लिए सीमा फिर से खोल दी गई और तोरखम में कर्फ्यू हटा लिया गया। आगे पढ़ें

पुतिन को किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ काम करने में परहेज नहीं
शीर्ष यूरोपीय अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय कार्यकारियों के साथ दो दिनों की मुलाकात के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अमेरिका में जो भी राष्ट्रपति चुना जाए, रूस उसके साथ काम करने को तैयार है। पुतिन ने गुरूवार और शुक्रवार को सेंट पीटर्सबर्ग में यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष, इतालवी प्रधानमंत्री और तथा विश्व की प्रमुख कंपनियों के शीर्ष पदाधिकारियों की मेजबानी की। आगे पढ़ें

बिजनेस की खबरें

भारत, दक्षिण कोरिया ने निवेश बढ़ाने के लिये एक मंच बनाया
भारत और दक्षिण कोरिया ने निवेश बढ़ाने के लिए एक मंच बनाया है ताकि इस पूर्वी एशियाई देश से आने वाले निवेश को बेहतर सहूलियत प्रदान की जा सके। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण और दक्षिण कोरिया के वाणिज्य मंत्री जू ह्ंयुगवान ने यहां इसका उद्घाटन किया।

McDonald's कर रही है कॉस्‍ट कटिंग, भारत में शिफ्ट कर सकती है कुछ काम
फास्‍ट फूड चेन चलाने वाली कंपनी McDonald’s ने 50 करोड़ डॉलर की कॉस्‍ट कटिंग योजना के तहत वह कुछ आउटसोर्स जॉब भारत में ट्रांसफर कर सकती है। कंपनी ने पिछले साल नवंबर में कॉस्‍ट कटिंग योजना की घोषणा की थी। कंपनी से सीधे जुड़े कुछ सूत्रों ने बताया कि McDonald’s अपने कुछ फंक्‍शन को भारत में ट्रांसफर करने की योजना भी बना रही है। आगे पढ़ें

EPFO ने 2015-16 के लिए किया ब्‍याज का भुगतान
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 17 करोड़ सदस्‍यों के खातों को अपडेट करते हुए उनमें वित्त वर्ष 2015-16 के लिए 8.8 फीसदी की दर से ब्याज की राशि जमा की है। ईपीएफओ ने एक बयान में कहा है कि मई माह की प्रगति समीक्षा करते हुए केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त वी पी जॉय ने इस बात का उल्लेख किया कि ईपीएफओ ने 17 करोड़ सदस्‍यों के खातों को अपडेट करते हुए उनमें वित्त वर्ष 2015-16 के लिए 8.8 फीसदी की दर से ब्याज की राशि जमा कराई है। आगे पढ़ें

एंटरटेनमेंट की खबरें

'उड़ता पंजाब' ने पहले दिन कमाए 10.05 करोड़ रुपये
निर्देशक अभिषेक चौबे की विवादों से घिरी रही फिल्म 'उड़ता पंजाब' शुक्रवार को रिलीज हुई। फिल्म 'उड़ता पंजाब' ने देशभर में पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.05 करोड़ रुपये की कमाई की। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, "रिलीज के पहले दिन 'उड़ता पंजाब' ने जबरदस्त कमाई की।" आगे पढ़ें

'शोरगुल' फिल्म को कॉपीराइट उल्लंघन के लिए कानूनी नोटिस
फिल्म 'शोरगुल' एक बार फिर कानूनी पचड़े में पड़ गई है। चंडीगढ़ के लेखक विजय सौदाई ने फिल्म के निर्माताओं को कॉपीराइट उल्लंघन के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। इसी महीने पहले विश्व हिंदू परिषद (विहप) के नेता मिलन सोम द्वारा फिल्म के खिलाफ दायर की गई एक याचिका को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने खारिज कर दिया था। आगे पढ़ें

इफ्तार में महिलाऐं भी हों शामिल: सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और उनकी बहन अलविरा ने इफ्तार पार्टी में महिलाओं को भी शामिल करने की सलाह दी है। पारंपरिक तौर पर इफ्तार पार्टी में केवल पुरुष ही शरीक होते रहे हैं, लेकिन सलमान व अलविरा ने सुझाव दिया है कि इफ्तार पार्टी में महिलाओं को भी शामिल किया जाए। यह जानकारी कांग्रेस नेता बाबा सिद्दिकी ने दी। आगे पढ़ें

खेल की खबरें

BCCI ने जीसीए अध्यक्ष, सचिव को किया निलम्बित
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को घोटाले के आरोपी गोवा क्रिकेट संघ (GCA) के अध्यक्ष चेतन देसाई, विनोद फड़के को निलंबित कर इनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों ही पूर्व अधिकारियों को नोटिस का जबाव देने के लिए बीसीसीआई की उप-समिति ने 15 दिन का समय दिया है। साथ ही समिति ने इन दोनों को प्रतिबंधित भी कर दिया है। आगे पढ़ें

चैंपियंस ट्रॉफी: भारत को मिला रजत पदक, ऑस्ट्रेलिया बना चैंपियन
शुक्रवार को 36वीं हीरो चैंपियन्स ट्रॉफी के अंतिम मुकाबले में खिताबी जीत का फैसला करने वाले शूटआउट में भारत के तीन बार चूकने के कारण उसके खाते में रजत पदक आया। इस निर्णायक शूटआउट में भारत विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से फाइनल मैच 1-3 के अंतर से हार गया। आगे पढ़ें

गोल्फ: लाहिड़ी और जीव के गेम पर बारिश ने फेरा पानी
भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अर्निबन लाहिड़ी और जीव मिल्खा सिंह 116वें यूएस ओपन के पहले दौर की शुरुआत भी नहीं कर पाए। ओकमोंट कंट्री क्लब में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में कुल 156 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन बारिश की वजह से गुरुवार को शुरू हुए पहले दौर में सिर्फ नौ खिलाड़ी ही खेल पाए। आगे पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत