1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अफगानिस्तान के विकास में सहयोग करेंगे भारत, चीन: जयशंकर

अफगानिस्तान के विकास में सहयोग करेंगे भारत, चीन: जयशंकर

 Written By: IANS
 Published : Feb 22, 2017 11:53 pm IST,  Updated : Feb 22, 2017 11:53 pm IST

भारत और चीन ने अफगानिस्तान में क्षमता निर्माण में सहयोग करने और इस युद्धग्रस्त देश में सरकार को मदद देने पर सहमति जताई है।

Jaishankar- India TV Hindi
Jaishankar

बीजिंग: भारत और चीन ने अफगानिस्तान में क्षमता निर्माण में सहयोग करने और इस युद्धग्रस्त देश में सरकार को मदद देने पर सहमति जताई है। विदेश सचिव एस जयशंकर ने चीन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद संवाददाताओं से कहा, अफगानिस्तान को लेकर हमारी स्पष्ट भावना थी कि उस देश के और विकास के लिए जो भी जरूरी हो उसमें हमें सहयोग करना है। काबुल में सरकार को मजबूत बनाने के लिए सहयोग करना है। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उन्होंने कहा, बातचीत के आखिर में इसको लेकर सहमति थी कि भारत और चीन अफगानिस्तान में क्षमता निर्माण में कैसे सहयोग कर सकते हैं। अफगानिस्तान पर वे हमें कहते दिखाई दिए कि उनका रूख और नीतियां हमसे अलग नहीं, बल्कि समान हैं। 

यह पूछे जाने पर कि तालिबान को लेकर कोई चर्चा हुई है तो जयशंकर ने कहा कि यह मुद्दा बातचीत में नहीं आया। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान अफ्रीका और ईरान को लेकर भी चर्चा हुई तथा भारत एवं चीन के बीच कई मुद्दों पर सहमति थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत