1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत दुनिया में 39वीं सबसे प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था: WEF

भारत दुनिया में 39वीं सबसे प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था: WEF

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 28, 2016 12:01 pm IST,  Updated : Sep 28, 2016 12:01 pm IST

भारत विश्व आर्थिक मंच (WEF) के वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूचकांक में 16 अंक की छलांग लगाकर 39वें स्थान पर पहुंच गया है।

india becomes world's 39th most compatible economy- India TV Hindi
india becomes world's 39th most compatible economy

नई दिल्ली: भारत विश्व आर्थिक मंच (WEF) के वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूचकांक में 16 अंक की छलांग लगाकर 39वें स्थान पर पहुंच गया है। कारोबारी जटिलताओं तथा वस्तु बाजार दक्षता में सुधार से भारत की रैंकिंग सुधरी है। लगातार 8वीं बार स्विट्जरलैंड सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था बना है। इस सूची में सिंगापुर दूसरे तथा अमेरिका तीसरे स्थान पर रहा है।

पिछले साल भारत इस सूची में 55वें स्थान पर था। ब्रिक्स :ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका: देशों में भारत पड़ोसी चीन के बाद दूसरे नंबर पर है। चीन इस सूची में 28वें स्थान पर है। इंडेक्स में भारत के अंक 4.52 रहे, जबकि पहले स्थान पर रहने वाले स्विट्जरलैंड के 5.81 अंक थे। सूची में नीदरलैंड चौथे, जर्मनी पांचवें, स्वीडन छठे, ब्रिटेन सातवें, जापान आठवें, हांगकांग नौवें तथा फिनलैंड दसवें स्थान पर है।

इस साल सूची में 138 अर्थव्यवस्थाओं की प्रतिस्पर्धा को परखा गया। 2015-16 की सूची में 140 अर्थव्यवस्थाओं को शामिल किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत