1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय राजदूत के बधाई संदेश के कुछ दिन बाद भारत ने की नॉर्थ कोरिया की मदद

भारतीय राजदूत के बधाई संदेश के कुछ दिन बाद भारत ने की नॉर्थ कोरिया की मदद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 25, 2020 09:53 am IST,  Updated : Jul 25, 2020 09:53 am IST

कुछ दिन पहले हीं उत्‍तर कोरिया में भारत के राजदूत अतुल एम गोतसर्वे ने तानाशाह किम जोंग उन को बधाई संदेश दिया था जो अब चर्चा का विषय बन गया है। भारतीय राजदूत के संदेश को न केवल उत्‍तर कोरिया के सरकारी अखबार में जगह दी गई बल्कि टीवी पर भी उसका प्रसारण किया गया।

India Extends $1 Million Medical Aid To North Korea For WHO's Anti-tuberculosis Mission- India TV Hindi
India Extends $1 Million Medical Aid To North Korea For WHO's Anti-tuberculosis Mission Image Source : AP

नयी दिल्ली: भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से प्राप्त अनुरोध के आधार पर उत्तर कोरिया को 10 लाख अमेरिकी डॉलर कीमत की मेडिकल सहायता भेजी है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस आशय की जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि भारत, उत्तर कोरिया में मेडिकल उपकरणों/सामग्री की कमी और वहां के हालात के प्रति संवेदनशील है और उसने क्षय रोग की दवा के रूप में 10 लाख डॉलर की मानवीय सहायता प्रदान करने का फैसला लिया।

Related Stories

मंत्रालय ने कहा कि यह सहायता उत्तर कोरिया में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा चलाए जा रहे क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत होगा। दवाओं की खेप उत्तर कोरिया में भारत के राजदूत अतुल मल्हारी ने डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में देश के अधिकारियों को सौंपी।

बता दें कि कुछ दिन पहले हीं उत्‍तर कोरिया में भारत के राजदूत अतुल एम गोतसर्वे ने तानाशाह किम जोंग उन को बधाई संदेश दिया था जो अब चर्चा का विषय बन गया है। भारतीय राजदूत के संदेश को न केवल उत्‍तर कोरिया के सरकारी अखबार में जगह दी गई बल्कि टीवी पर भी उसका प्रसारण किया गया।

बताया जा रहा है कि दुनिया से कटे उत्‍तर कोरिया में ऐसा बहुत कम होता है कि किसी विदेशी राजनयिक के संदेश को इतनी तवज्‍जो दी गई हो। उत्‍तर कोरिया के सरकारी टीवी चैनल नैशनल टेलीविजन ऑफ नॉर्थ कोरिया पर प्राइम टाइम में न केवल भारत का जिक्र हुआ बल्कि भारतीय राजदूत के संदेश को पढ़ा गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत