नई दिल्ली: भारतीय और आस्ट्रेलियाई विशेष बलों को जल्द ही एक साथ अभ्यास करते देखा जा सकता है क्योंकि भारत ने रक्षा कूटनीति के तहत एशिया प्रशांत क्षेत्र के देशों से संपर्क साधा है। आस्ट्रेलिया के दौरे पर गए सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने इस साल अक्तूबर में होने जा रहे संयुक्त विशेष बल प्रशिक्षण अभ्यास में भागीदारी करने के लिए आस्ट्रेलियाई सेना को निमंत्रण दिया है।
भारत धीरे-धीरे एशिया प्रशांत देशों के साथ अपने संबंध मजबूत कर रहा है
संबंध प्रगाढ़ करने की यह पहल ऐसे समय में की गई है जब भारत धीरे धीरे एशिया प्रशांत के देशों के साथ अपने संबंध मजबूत कर रहा है। भारत ने पिछले साल जापान को अमेरिका के साथ द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास मालाबार का एक स्थायी सदस्य बनाने का निर्णय किया था।
चीन को टक्कर देने के लिए इस क्षेत्र में अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा अमेरिका खुद के अलावा भारत, जापान और आस्ट्रेलिया का समूह बनाकर एक चतुर्भुज वार्ता पर जोर देता रहा है। इस यात्रा के दौरान आस्ट्रेलियाई सेना ने सुहाग को अपने कुछ सर्वोत्तम प्रतिष्ठान एवं संस्थान दिखाए।
सेना प्रमुख ने आस्ट्रेलियन स्कूल आफ मिलिट्री इंजीनियरिंग का दौरा किया और इंजीनियरिंग कौशल एवं पेशेवर रख की सराहना की।