1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एयरफ़ोर्स का AN-32 विमान लापता, अब तक कोई सुराग नहीं

एयरफ़ोर्स का AN-32 विमान लापता, अब तक कोई सुराग नहीं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 23, 2016 08:59 am IST,  Updated : Jul 23, 2016 08:59 am IST

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन AN 32 ने शुक्रवार सुबह चेन्नई से पोर्टब्लेयर के लिए उड़ान भरी थी लेकिन उड़ान भरने के चालीस मिनट बाद ही प्लेन रडार से गायब हो गया।

iaf plane- India TV Hindi
iaf plane

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन AN 32 ने शुक्रवार सुबह चेन्नई से पोर्टब्लेयर के लिए उड़ान भरी थी लेकिन उड़ान भरने के चालीस मिनट बाद ही प्लेन रडार से गायब हो गया। प्लेन में क्रू मेंबर्स समेत 29 लोग सवार थे। एयरफोर्स के साथ नेवी और कोस्ट गार्ड मिलकर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे है लेकिन प्लेन का कुछ पता नहीं चल पाया है।

चेन्नई से भरी थी उड़ान

रक्षा सूत्रों ने कहा कि एएन-32 विमान ने चेन्नई के तंबारम से सुबह साढ़े आठ बजे उड़ान भरी थी और उसके साथ अंतिम संपर्क उड़ान से 16 मिनट बाद हुआ था। विमान दोबारा ईंधन भरे बिना चार घंटे तक उड़ सकता है। सूत्रों ने कहा कि भारतीय वायु सेना, नौसेना और तटरक्षकों ने व्यापक खोज अभियान शुरू कर दिया है।

सूत्रों ने कहा, यह एक कोरियर उड़ान थी, जो वायुसेना कर्मियों को लेकर जा रही थी। इसे सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर पोर्ट ब्लेयर पहुंचना था। तलाश जारी है। एक पी8 आई विमान और एक डोनियर विमान को खोज एवं बचाव अभियान में लगाया गया है और उनकी मदद के लिए चार पोतों को लगाया गया है। खोज और बचाव अभियान के लिए और अधिक सैन्य मदद भेजी गई है।

सर्च ऑपरेशन जारी

समुद्र में 200 नॉटिकल मील तक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।  P8i और 3 डॉर्नियर एयरक्राफ्ट को भी तलाशी में लगाए गए हैं। कोस्टल सिक्योरिटी ग्रुप के 12 इंटरसेप्टर भी समंदर में मौजूद हैं।  नेवी के 13 जहाज भी सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत