1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दक्षेस बैठक स्थल के द्वार पर भी खड़े नहीं हो पाए भारतीय पत्रकार

दक्षेस बैठक स्थल के द्वार पर भी खड़े नहीं हो पाए भारतीय पत्रकार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 07, 2016 12:33 pm IST,  Updated : Aug 07, 2016 01:40 pm IST

इस्लामाबाद में हाल ही में संपन्न दक्षेस देशों के गृह मंत्रियों के सम्मेलन को कवर करने के लिए गए भारतीय पत्रकारों को पाकिस्तानी अधिकारियों के द्वेषपूर्ण रवैये का सामना करना पड़ा।

Rajnath Singh- India TV Hindi
Rajnath Singh

नई दिल्ली: इस्लामाबाद में हाल ही में संपन्न दक्षेस देशों के गृह मंत्रियों के सम्मेलन को कवर करने के लिए गए भारतीय पत्रकारों को पाकिस्तानी अधिकारियों के द्वेषपूर्ण रवैये का सामना करना पड़ा जिन्होंने उन्हें न केवल उद्घाटन समारोह में जाने से रोका बल्कि उन्हें बैठक स्थल के उस प्रवेश द्वार पर भी नहीं खड़े होने दिया जहां उनके गृह मंत्री अतिथियों का स्वागत कर रहे थे। पाक अधिकारियों के इस रवैये के चलते तनाव उत्पन्न हो गया था।

(देश और दुनिया की बाकी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें)

यह बैठक कवर करने के उद्देश्य से पाकिस्तान जाने के लिए छह भारतीय पत्रकारों को वीजा दिया गया था। इन पत्रकारों को बैठक के उद्घाटन समारोह में जाने से साफ मना कर दिया। बैठक में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हिस्सा लिया था। इसके बाद भारतीय पत्रकार उस प्रवेश द्वार पर खड़े हो गए जहां पाकिस्तानी गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान दक्षेस देशों से आए अतिथियों की अगवानी कर रहे थे। जब पाकिस्तानी मीडिया ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह के आने पर उनकी तस्वीरें लेने के लिए पोजीशन ली तो भारतीय पत्रकारों ने भी ऐसा ही किया। लेकिन उसी समय पाकिस्तानी अधिकारियों ने उनसे रूखाई से, उस जगह से हट जाने को कहा। उन्होंने कहा कि भारतीय पत्रकारों को द्वार के बाहर भी खड़े होने की अनुमति नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत