1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय नौसेना ने मालदीव के जहाज, चालक दल को बचाया

भारतीय नौसेना ने मालदीव के जहाज, चालक दल को बचाया

 Written By: Bhasha
 Published : May 24, 2017 08:31 pm IST,  Updated : May 24, 2017 08:31 pm IST

भारतीय नौसेना ने पिछले पांच दिनों से भटके मालदीव के जहाज के चालक दल के छह लोगों को बचा लिया।

Indian Navy- India TV Hindi
Indian Navy

पणजी: भारतीय नौसेना ने पिछले पांच दिनों से भटके मालदीव के जहाज के चालक दल के छह लोगों को बचा लिया। जहाज में खराबी के बाद वह अपने रास्ते से भटक गया था। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बचाए गए 'एमवी मारिया 3' जहाज के चालक दल में बांग्लादेश, श्रीलंका तथा मालदीव के नागरिक हैं। साथ ही इनमें एक महिला भी है। जहाज को वापस माले लाया गया।

भारतीय नौसेना ने बयान में कहा कि जहाज 15 मई को माले से रवाना हुआ था, लेकिन 16 मई को उसका संपर्क टूट गया। इसके बाद मालदीव तट रक्षक ने तलाशी व बचाव अभियान के लिए भारतीय नौसेना से अनुरोध किया।

बयान के मुताबिक, "एक डोर्नियर विमान ने 20 मई को माले से दक्षिण-पूर्व दिशा में लगभग 150 नॉटिकल मील की दूरी पर जहाज को पाया, जिसके चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित थे।" इसके बाद भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस किर्च को इसकी सूचना दी गई और मालदीव के जहाज को खींचकर माले लाया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत