1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अरविंद केजरीवाल पर बीकानेर में काली स्याही फेंकी गई

अरविंद केजरीवाल पर बीकानेर में काली स्याही फेंकी गई

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 05, 2016 10:15 am IST,  Updated : Oct 05, 2016 10:15 am IST

अरविंद केजरीवाल पर अखिल भारतीय विघार्थी परिषद के दो कार्यकताओं ने बीकानेर में ट्रांसपोर्ट नगर के पास कल काली स्याही फेंक दी।

ink attack on arvind kejriwal in bikaner- India TV Hindi
ink attack on arvind kejriwal in bikaner

बीकानेर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अखिल भारतीय विघार्थी परिषद के दो कार्यकताओं ने बीकानेर में ट्रांसपोर्ट नगर के पास कल काली स्याही फेंक दी। कोटगेट थाना पुलिस ने मुख्यमंत्री पर स्याही फेंकने के आरोप में परिषद के दो कार्यकताओं को हिरासत में लिया है।

कोटगेट थाना पुलिस के एएसआई बीरबल के अनुसार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना के लक्षित हमलों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा सबूत मांगने संबंधी टिप्पणी का विरोध कर रहे परिषद कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाये और उन पर काली स्याही फेंकी।

पुलिस ने बताया कि स्याही मुख्यमंत्री के कपड़ों पर गिरी। पुलिस ने इस मामले में परिषद कार्यकर्ता दिनेश ओझा और विक्रम सिंह को हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि केजरीवाल बीकानेर मैं एक परिचित के परिजन के निधन पर शोक व्यक्त करने आये थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत