1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IRCTC वेबसाइट से टिकट बुक कराने पर यात्रियों को मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा

IRCTC वेबसाइट से टिकट बुक कराने पर यात्रियों को मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 25, 2016 11:59 pm IST,  Updated : Jul 25, 2016 11:59 pm IST

सितंबर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए टिकटें बुक कराने वाले यात्री महज एक रुपये के प्रीमियम पर 10 लाख रुपये का यात्रा दुर्घटना बीमा कवर ले सकेंगे।

train- India TV Hindi
train

नई दिल्ली: सितंबर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए टिकटें बुक कराने वाले यात्री महज एक रुपये के प्रीमियम पर 10 लाख रुपये का यात्रा दुर्घटना बीमा कवर ले सकेंगे। लआईआरसीटीसी चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक ए.के. मनोचा ने कहा कि यह बीमा कवर, दुर्घटनाओं की स्थिति में वैध टिकट धारकों को रेलवे द्वारा दिए जाने वाले मुआवजे के अलावा है। यह बीमा दुर्घटनाओं के चलते मृत्यु, चोट और अपंगता के लिए है।

उन्होंने कहा, फिलहाल, यह बीमा पेशकश एकीकरण की प्रक्रिया के अधीन है और हमें सितंबर से इसके परिचालन में आने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि ट्रेन दुर्घटनाओं के चलते अस्पताल में भर्ती होने के मामले में बीमा कंपनी द्वारा मुआवजा भी उपलब्ध कराया जाएगा। हमने तीन बीमा कंपनियों- श्रीराम जनरल, रायल सुंदरम और आईसीआईसीआई लोंबार्ड का चयन किया है जो यह कवर उपलब्ध कराएंगी। इस ठेके के लिए कुल 19 बीमा कंपनियों को छांटा गया था। इनमें से तीन का चयन बोली प्रक्रिया के जरिए किया गया।

मनोचा ने स्पष्ट किया कि हालांकि इस बीमा का विकल्प चुनना यात्रियों की पसंद पर निर्भर करता है क्योंकि यह एक स्वैच्छिक पेशकश है। उल्लेखनीय है कि आईआरसीटीसी के जरिए वर्तमान में करीब पांच लाख टिकट बुक किये जाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत