ये ख़बर ज़ोरों पर है कि कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे और पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी आख़िरकार शादी कर रहे हैं। ख़बरों पर अगर यक़ीन किया जाए तो राहुल अगस्त में दूल्हा बन जाएंगे और बारात उत्तर प्रदेश जाएगी। हालांकि इस बात की पुष्टि ना ही राहुल गाँधी ने ना ही गाँधी परिवार के किसी सूत्र ने की है।
खबर है कि गांधी परिवार उत्तर प्रदेश के एक ब्राह्मण परिवार की युवती बहू बनकर जाएगी। यह परिवार राजीव गांधी के करीबी रहे एक अधिकारी का ख़ास है। इस अधिकारी के आज भी गांधी परिवार से करीबी संबंध हैं और इन्हीं की वजह से रिश्ता पक्का हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक सोनिया और राहुल चाहते हैं कि ये हाई प्रोफाइल शादी इलाहाबाद के आनंद भवन में हो और इसीलिए कुछ दिन पहले सोनिया गांधी ने आनंद भवन का दौरा भी किया था हालांकि तब इस दौरे को राजनीतिक बताया गया था। लेकिन शादी की ख़बरों के आने से अब साफ हुआ है कि सोनिया दरअसल अपने 46 वर्षीय बेटे राहुल की शादी की तैयारी के सिलसिले में आनंद भवन का जायज़ा लेने गईं थी।