1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शनिवार को थम जाएगा 16 मई को होने वाले चुनाव का प्रचार

शनिवार को थम जाएगा 16 मई को होने वाले चुनाव का प्रचार

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 13, 2016 06:14 pm IST,  Updated : May 13, 2016 06:14 pm IST

केरल में 16 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए दो महीने से चल रहा प्रचार शनिवार को खत्म हो जाएगा।

Kerala- India TV Hindi
Kerala

तिरूवनंतपुरम: केरल में 16 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए दो महीने से चल रहा प्रचार शनिवार को खत्म हो जाएगा जहां कांग्रेस नीत यूडीएफ और माकपा नीत एलडीएफ के बीच कांटे की टक्कर है जबकि भाजपा-राजग दो ध्रुवीय राजनीति को तोड़ने के प्रयास में है। विधानसभा की 140 सीटों के लिए करीब 2.61 करोड़ मतदाता हैं और 1203 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें 109 महिलाएं हैं।

विपक्षी मोर्चे के लिए जहां यह करो या मरो की लड़ाई है वहीं भाजपा के लिए यह प्रतिष्ठा की लड़ाई है जो विधानसभा चुनाव में खाता खोलने के प्रयास में है। यूडीएफ के लिए न केवल राज्य में सत्ता बरकरार रखना महत्वपूर्ण है बल्कि यहां सफलता हासिल करना कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय स्तर पर वापसी का अवसर भी है जो 2014 के लोकसभा चुनावों में बुरी तरह हार गई थी। दूसरी तरफ चुनावों में एलडीएफ की हार से कम्युनिस्ट मोर्चे के लिए स्थिति और विकट हो जाएगी जो पश्चिम बंगाल में वापसी का प्रयास कर रही है जो कभी वामपंथ का गढ़ था।

चुनाव के अंतिम चरण में काफी संख्या में राष्ट्रीय नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टियों के लिए प्रचार किया। प्रचार सौर और बार घोटाले जैसे मुद्दे पर शुरू हुआ और बाद में इसमें नए मोड़ आते गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के तीन दिवसीय दौरे में केरल की तुलना सोमालिया से कर जहां विवाद पैदा कर दिया जिसके बाद भाजपा, कांग्रेस और वामपंथी नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। यूडीएफ प्रचार की कमान संभाल रहे मुख्यमंत्री ओम्मन चांडी ने इस टिप्पणी को लेकर भाजपा और मोदी पर प्रहार करते हुए कहा, प्रधानमंत्री ने केरल के लोगों का अपमान किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत