1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली पहुंची CM महबूबा, पीएम से करेंगी मुलाकात

दिल्ली पहुंची CM महबूबा, पीएम से करेंगी मुलाकात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 26, 2016 05:15 pm IST,  Updated : Aug 26, 2016 07:27 pm IST

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती दिल्ली पहुंच गई हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर कश्मीर के हालात पर चर्चा करेंगी।

Mehbooba Mufti- India TV Hindi
Mehbooba Mufti Image Source : PTI

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती दिल्ली पहुंच गई हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर कश्मीर के हालात पर चर्चा करेंगी। इससे पहले कल महबूबा मुफ्ती ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ श्रीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। राजनाथ सिंह कश्मीर के हालात का जायजा लेने कल श्रीनगर गए थे। 

इन्हें भी पढ़ें

कश्मीर में जो मारे गए, वो दूध, टॉफी खरीदने नहीं निकले थे: महबूबा

​प्रेस वार्ता के दौरान महबूबा ने खोया आपा, बोलीं 95 फीसदी लोग अमन पसंद
महबूबा ने सच कहने का दिखाया साहस, सोशल मीडिया पर तारीफ

पैलेट गन के विकल्प पर विचार
कल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महबूबा ने सुरक्षा बलों की कार्रवाई को जायज करार देते हुए कहा था कि जिन्हें गोली या पैलेट लगी, वे दूध या टॉफी खरीदने बाहर नहीं निकले थे। वहीं गृह मंत्रालय की ओर से पैलेट गन के विकल्प पर विचार का भी आश्वासन दिया गया था।

66 लोगों की मौत एक हजार से ज्यादा घायल
आतंकी बुरहान वानी के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद अलगाववादियों ने बंद का आह्वान किया था। बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प में अबतक 66 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

6,400 करोड़ का नुकसान
पिछले 49 दिनों से अशांत माहौल और कर्फ्यू की वजह से राज्य की अर्थव्य़वस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अब तक करीब 6,400 करोड़ का नुकसान हो चुका है। यहां रोजाना 135 करोड़ के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत