1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर के कनेमजार में आतंकियों से मुठभेड़, नवाकडल में छिपे हैं दो आतंकी

कश्मीर के कनेमजार में आतंकियों से मुठभेड़, नवाकडल में छिपे हैं दो आतंकी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 19, 2020 08:53 am IST,  Updated : May 19, 2020 11:00 am IST

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के पास आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। श्रीनगर के पास कनेमजार इलाके में नवाकल के पास दो आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी।

Jammu and Kashmir: Encounter Breaks Out Between Terrorists, Police Forces in Srinangar- India TV Hindi
Jammu and Kashmir: Encounter Breaks Out Between Terrorists, Police Forces in Srinangar Image Source : PTI

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के पास आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। श्रीनगर के पास कनेमजार इलाके में नवाकल के पास दो आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। दोनों आतंकियों को घेर लिया गया है और जबदस्त फायरिंग चल रही है। एहतियात के तौर पर इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था,जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

Related Stories

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान और कश्मीर पुलिस का एक कर्मी घायल हो गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ देर रात करीब दो बजे शुरू हुई और उसके बाद करीब पांच घंटे तक कोई गोली नहीं चली। इसके बाद सुबह करीब आठ बजे एक बार फिर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो हुई।

उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर शहर में बीएसएनएल पोस्टपेड सेवा को छोड़ कर सभी मोबाइल इंटरनेट और सभी मोबाइल टेलीफोन सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

कश्मीर जोन पुलिस ने पहले ट्वीट किया था, ‘‘श्रीनगर के नवाकदाल इलाके के कनेमजार में मुठभेड़ शुरू। जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। विस्तृत जानकारी का इंतजार।’’ पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत