श्रीनगर: दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को कुछ बंदूकधारी जम्मू-कश्मीर बैंक से 10 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। राज्य की पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार से पांच बंदूकधारियों ने जम्मू एवं कश्मीर के आरिहाल गांव स्थित बैंक की शाखा में प्रवेश किया और कर्मचारियों और सुरक्षा को चकमा देकर नकदी लेकर भाग गए।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
लुटेरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। कश्मीर में एक महीने के भीतर बैंक डकैती की यह दूसरी घटना है। पिछले महीने भी कुछ बंदूकधारियों ने मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में एक बैंक को लूट लिया था।