1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री का जाली हस्ताक्षर करने को लेकर झारखंड निवासी गिरफ्तार

प्रधानमंत्री का जाली हस्ताक्षर करने को लेकर झारखंड निवासी गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 22, 2016 08:28 pm IST,  Updated : Jul 22, 2016 08:28 pm IST

सीबीआई ने एक पत्र पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जाली हस्ताक्षर करने को लेकर झारखंड निवासी एक व्यक्ति को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है।

sign- India TV Hindi
sign

नई दिल्ली: सीबीआई ने एक पत्र पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जाली हस्ताक्षर करने को लेकर झारखंड निवासी एक व्यक्ति को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। पत्र में दावा किया गया है कि उन्हें यहां स्वतंत्रता दिवस समारोहों को लेकर एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए आमंत्रित किया गया है। दो आरोपियों पंडित स्वराज कुमार रॉय और सुवेंदु कुमार बर्मन को शुक्रवार यहां मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया जिन्होंने उन्हें 27 जुलाई तक के लिए सीबीआई हिरासत में भेज दिया।

सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि बोकारो के रहने वाले रॉय ने मई 2015 में एक पत्र भेजा था जिसमें उनसे स्वतंत्रता दिवस पर एक शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम आयोजन करने को कहा गया है। पत्र पर मोदी का जाली हस्ताक्षर है जिसे प्रधानमंत्री कार्यालय(पीएमओ) को भेजा गया है। इसने हैरानी पैदा की क्योंकि कोई ऐसा पत्र जारी नहीं किया गया था। इसके बाद इस विषय को जांच के लिए सीबीआई के पास भेज दिया गया और एजेंसी ने प्राथमिक जांच के बाद एक मामला दर्ज किया।

सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि कथित तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा आरोपी को जारी एक पत्र पर भारत के प्रधानमंत्री का जाली हस्ताक्षर किए जाने के आरोप हैं ताकि आगामी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम के आयोजन का इंतजाम हो। प्रवक्ता ने बताया कि बोकारो स्टील सिटी झारखंड और विष्णुपुर, बांकुड़ा जिला (पश्चिम बंगाल) में आरोपी के परिसरों में तलाशी ली गई जिसमें बड़ी संख्या में जाली दस्तावेज और प्रधानमंत्री के हस्ताक्षरों की जालसाजी से जुड़े सामान मिले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत