1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी से मिले मांझी, गया हत्याकांड में CBI जांच की मांग की

PM मोदी से मिले मांझी, गया हत्याकांड में CBI जांच की मांग की

 Written By: IANS
 Published : May 12, 2016 05:51 pm IST,  Updated : May 12, 2016 05:57 pm IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर गया में एक किशोर की हत्या की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग की।

jitan ram manjhi- India TV Hindi
jitan ram manjhi

नई दिल्ली: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर गया में एक किशोर की हत्या की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग की। गया में सात मई को गाड़ी ओवरटेक करने के विवाद में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) की विधानपार्षद के बेटे रॉकी यादव ने किशोर आदित्य सचदेवा को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

मांझी ने बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया, "मैंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर आदित्य सचदेवा हत्याकांड मामले को सीबीआई को सौंपने का आग्रह किया।" आरोपी रॉकी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। गया अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

वह जनता दल (युनाइटेड) की विधानपार्षद मनोरमा देवी का बेटा है। मनोरमा देवी गया में अपने आवास से शराब की बोतलों की बरामदगी के मामले में गिरफ्तारी से बचती फिर रही हैं। मांझी ने कहा, "राज्य में हर दिन राजनीतिक हत्याएं हो रही हैं। यहां तक कि दलितों की भी हत्या की जा रही है, जिनकी अधिकांश खबरें मीडिया में नहीं आ पाती। राज्य में कानून एवं व्यवस्था खत्म हो गई है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत