1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक के CM सिद्धारमैया के बेटे राकेश की बेल्जियम में मौत

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया के बेटे राकेश की बेल्जियम में मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 30, 2016 05:33 pm IST,  Updated : Jul 30, 2016 05:33 pm IST

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे राकेश का ब्रसेल्स में निधन हो गया है। उन्हें पेट में दर्द की शिकायत के बाद बेल्जियम के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

siddaramaiah- India TV Hindi
siddaramaiah

नई दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे राकेश का ब्रसेल्स  में निधन हो गया है। उन्हें पेट में दर्द की शिकायत के बाद बेल्जियम के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी वहीं मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक राकेश के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

सिद्धारमैया अपने बेटे की खराब तबीयत की सूचना पाते ही गुरुवार तड़के बेल्जियम के लिए रवाना हो गए थे। राकेश सिद्धारमैया के बड़े बेटे थे और उनकी उम्र 39 साल थी। तबीयत बिगड़ने के बाद राकेश का ब्रसेल्स के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। सिद्धारमैया का छोटा बेटा यतेंद्र और बेंगलुरु का एक डॉक्टर भी वहीं मौजूद हैं।

राकेश अपने चार दोस्तों के 21 जुलाई को बेल्जियम पहुंचे थे। उनके दोस्तों  के फेसबुक प्रोफाइल से पता चला कि वे दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉथनिक म्यू जिक फेस्टिवल टुमारोलैंड में जाने वाले थे। यह कार्यक्रम बेल्जियम के बूम में 22 जुलाई से 24 जुलाई को हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत