1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केजरीवाल ने पूछा- प्रधानमंत्री की पोल क्यों नहीं खोल रहे राहुल?

केजरीवाल ने पूछा- प्रधानमंत्री की पोल क्यों नहीं खोल रहे राहुल?

 Written By: IANS
 Published : Dec 14, 2016 05:04 pm IST,  Updated : Dec 14, 2016 05:52 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि अगर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का सबूत है तो वह संसद के बाहर

arvind kejriwal- India TV Hindi
arvind kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि अगर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का सबूत है तो वह संसद के बाहर उन्हें बेनकाब करें। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "अगर वास्तव में गांधी के पास भ्रष्टाचार में मोदी जी की निजी संलिप्तता के सबूत हैं तो संसद के बाहर वह क्यों उजागर नहीं करते हैं?"

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान के ट्वीट के बाद यह ट्वीट किया है जिसमें खेतान ने कहा कि अगर राहुल गांधी को सदन में बोलने की अनुमति नहीं दी जाती है तो उन्हें बाहर बोलना चाहिए और मोदी के बारे में जो जानकारी उनके पास है उसे बताना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और भाजपा में मिलीभगत का भी आरोप लगाया। आप नता ने कहा, "दोस्ताना मैच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कहती है कि कांग्रेस के खिलाफ उसके पास अगस्ता वेस्टलैंड है। कांग्रेस कहती है कि भाजपा के खिलाफ उसके पास सहारा और बिरला है। दोनों तथ्य उजागर नहीं करते।"

केजरीवाल ने पहले मोदी पर उस वक्त सहारा और बिरला से करोड़ों रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया था, जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत