1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लालू ने हेमा मालिनी की जमकर तारीफ की, कहा- ''बेटी का नाम भी हेमा रखा''

लालू ने हेमा मालिनी की जमकर तारीफ की, कहा- ''बेटी का नाम भी हेमा रखा''

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 25, 2016 11:19 pm IST,  Updated : Oct 25, 2016 11:19 pm IST

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का कहना है कि ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से उनका इतना प्यार है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी हेमा रख दिया है जिसके बारे में हेमा मालिनी को मालूम भी नहीं है।

Laloo prasad- India TV Hindi
Laloo prasad

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का कहना है कि ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से उनका इतना प्यार है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी हेमा रख दिया है जिसके बारे में हेमा मालिनी को मालूम भी नहीं है। लालू ने पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में आयोजित दीपावली समारोह में ये बातें कहीं। इस कार्यक्रम में हेमा मालिनी ने द्रौपदी डांस बैले की प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया।

​(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित इस समारोह में लालू ने हेमा मालिनी की जमकर तारीफ की। लालू ने द्रौपदी नृत्य नाटिका की प्रशंसा की और कहा कि लोग बिहार आने से डराते हैं पर हेमा जी ने आकर उस मिथ को तोड़ दिया। लालू ने कहा  ''हेमा मालिनी से हमको एतना प्यार है कि अपनी बेटी का नाम भी हम हेमा रख दिए हैं''। लालू के इतना कहते ही पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। वहीं हेमा मालिनी ने भी पटना बुलाने के लिए लालू को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में मौजूद लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। तेजस्वी ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि पहली बार हेमा मालिनी जी का लाइव परफॉरमेंस देख रहा हूं। यह मेरे पिता के कारण ही संभव हो सका। उनके एक बुलावे पर हेमा जी आने के लिए तैयार हो गईं।

इससे पहले भी लालू प्रसाद यादव हेमा मालिनी की तारीफ करते रहे हैं। बिहार में सीएम का पद संभालने के बाद उन्होंने हेमा मालिनी के गालों की तारीफ की थी और कहा था कि वे बिहार की सड़कों को हेमामालिनी के गालों की तरह बनवा देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत