1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोटबंदी: ATM लाइन ने ली एक और की जान

नोटबंदी: ATM लाइन ने ली एक और की जान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 04, 2016 02:25 pm IST,  Updated : Dec 04, 2016 02:25 pm IST

नोटबंदी के बाद बैंकों और एटीएम में लंबी कतारें में लोगों की मौतों की ख़बरें भी रोज़ मीडिया में आ रही हैं। पश्चिम बंगाल से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एटीएम

ATM, Death- India TV Hindi
ATM, Death

नोटबंदी के बाद बैंकों और एटीएम में लंबी कतारें में लोगों की मौतों की ख़बरें भी रोज़ मीडिया में आ रही हैं। पश्चिम बंगाल से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एटीएम की लाइन में लगे एक शख्स को दिल का दौरा पड़ने से मौक़ा पर ही मृत्यु हो गई। सबसे अफ़सोस की बात ये है कि लाइन में लगे बाक़ी लोगों ने उसकी मदद सिर्फ इसलिए नहीं की क्योंकि इसके लिए उन्हें लाइन में अपनी जगह छोड़नी पड़ती।  

ये घटना कोलकाता से 60 किमी दूर बैंडेल में शनिवार सुबह की है। मृत 53 वर्षीय शख्स का नाम कलोल रे चौधरी कलोल कूचबिहार में लैंड रेवेन्यू ऑफिस में काम करते थे। दिल का दौरा पड़ने के बाद कलोल एटीएम के नजदीक 30 मिनट तक दर्द से तड़पते रहे। जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, उनकी मौत हो चुकी थी। उनके परिवार ने मौके पर मौजूद लोगों पर अनदेखी का आरोप लगाया और कहा कि कलोल बच जाते अगर उन्हें वक्त पर अस्पताल पहुंचाया गया होता। सीएम ममता बनर्जी ने इस घटना को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताते हुए पूछा कि क्या 'मोदी बाबू' यह सब देख पा रहे हैं?

गौरतलब है कि कलोल कोलकाता के बेहाला स्थित अपने घर जा रहे थे। वह एटीएम की लाइन में लगने के लिए बैंडल स्टेशन के पास ट्रेन बदलने के लिए रुके थे। उस वक्त उनका एक दोस्त भी साथ था। सुबह सात बजे के करीब वह लाइन में लगे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। वह अपनी छाती पकड़े-पकड़े जमीन पर लेट गए। उनके दोस्त ने वहां मौजूद लोगों से मदद मांगी। कुछ दुकानदार मदद के लिए आगे तो आए लेकिन किसी ने डॉक्टर बुलाने या उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की। सुबह साढ़े सात बजे के करीब किसी ने एम्बुलेंस की व्यवस्था की और चौधरी को अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कलोल के दोस्त ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने मदद सिर्फ इसलिए नहीं की क्योंकि वे एटीएम की लाइन में अपनी जगह नहीं छोड़ना चाहते थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत