मध्य प्रदेश: विदिशा में 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्नी के मुंह, नाक और आंख में फेवीक्विक सिन्थेटिक ग्लू डाल दिया। इससे दम घुटने से महिला की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आर एन शर्मा ने बताया कि राजपूत कॉलोनी में रहने वाले हल्केराम कुशवाह ने अपनी पत्नी दुर्गा बाई के मुंह, नाक और आंख में फेवीक्वीक ग्लू डाल दिया। इससे दम घुटने से दुर्गा बाई की मौत हो गई। उन्होने बताया कि आरोपी ने अपने दोनों बच्चों को घर से बाहर भेजने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया।
Related Stories
अधिकारी ने बताया कि घटना तब सामने आई जब आरोपी का नाबालिग बेटा शाम को घर वापस लौटा और उसने अपनी मां को मृत पाया। 15 वर्षीय बालक की शिकायत पर पुलिस ने हल्केराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।
बच्चे ने पुलिस को बताया कि उसका पिता शराब पीकर उसकी मां से अक्सर झगड़ा करता था और इससे पहले भी वह जहर देकर मां को मारने की कोशिश कर चुका है। इससे पहले रीवा जिले में मई 2016 को शराब पीकर एक रात को घर वापस लौटने पर संतोष विश्वकर्मा को सबक सिखाने के लिए उसकी पत्नि विजयकांत लक्ष्मी ने उसकी आंख में फेवीक्विक ग्लू डाल दिया था।