1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. MP: श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, 7 की मौत, 25 घायल

MP: श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, 7 की मौत, 25 घायल

 Written By: IANS
 Published : May 15, 2016 12:37 pm IST,  Updated : May 15, 2016 03:50 pm IST

शिवपुरी जिले में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आज सुबह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा घायल हो गए।

accident- India TV Hindi
accident

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आज सुबह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, करैरा के ग्रामीण दतिया जिले में स्थित रतनगढ़ माता के मंदिर दर्शन करने ट्रैक्टर ट्रॉली से जा रहे थे। तभी पिछोर-दिनारा मार्ग पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे फिसल गया और ट्रॉली पलटकर खाई में जा गिरी।

करैरा क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व (एसडीएम) संजीव जैन ने संवाददाताओं को बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इस हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। उन्हें करैरा और जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

ट्रॉली में 40 से ज्यादा श्रद्धालु सवार थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत