1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पटना के मॉल में लगी आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

पटना के मॉल में लगी आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

 Written By: IANS
 Published : May 20, 2017 12:30 pm IST,  Updated : May 20, 2017 12:30 pm IST

पुलिस के अनुसार, आग तड़के करीब 4.45 बजे लगी। बोरिंग रोड चौराहा पर स्थित इस मॉल में लगी आग ने देखते ही देखते चार मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद मॉल स्थित स्टोर्स पूरी तरह से जलकर राख हो गए।

Patna_Mall_Fire- India TV Hindi
Patna_Mall_Fire

पटना: बिहार में राजधानी पटना के बोरिंग रोड चौराहा स्थित जीवी मॉल में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ते की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आग तड़के करीब 4.45 बजे लगी। बोरिंग रोड चौराहा पर स्थित इस मॉल में लगी आग ने देखते ही देखते चार मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद मॉल स्थित स्टोर्स पूरी तरह से जलकर राख हो गए। इस भीषण आग से करोड़ों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका है। (ये भी पढ़ें: वो मेरे बेडरूम में घुस आई, मैं तो हैरान रह गया: यासीन मलिक)

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फिर दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। आग बुझाने का काम जारी है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उल्लेखनीय है कि इस मॉल से कुछ ही दूरी पर एक पेट्रोल पंप स्थित है। आग लगने की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति है।

ये भी पढ़ें: कौन है पाकिस्‍तान में मौत की सजा पाए कुलभूषण जाधव?

ये हैं भारत के रहस्यमयी खजाने जिनकी खोज अभी है बाकी...
यहां पर शादी के बाद दुल्हन से कराया जाता है जिस्मफरोशी का धंधा...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत