1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोटबंदी के मुद्दे पर राष्ट्रपति से फिर मिलीं ममता बनर्जी

नोटबंदी के मुद्दे पर राष्ट्रपति से फिर मिलीं ममता बनर्जी

 Written By: IANS
 Published : Nov 24, 2016 11:41 pm IST,  Updated : Nov 24, 2016 11:41 pm IST

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एकबार फिर नोटबंदी के मुद्दे पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और उनसे हस्तक्षेप करने की मांग की। ममता बनर्जी ने कहा कि

Mamta Banerjee- India TV Hindi
Mamta Banerjee Image Source : PTI

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एकबार फिर नोटबंदी के मुद्दे पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और उनसे हस्तक्षेप करने की मांग की। ममता बनर्जी ने कहा कि 500 और 1000 रुपये के नोटो को बंद करने के निरंकुश निर्णय ने किसानों, दिहाड़ी मजदूरों और छोटे व्यापारियों को बर्बाद कर दिया है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि तुगलकी फैसले के कारण पूरा देश कष्ट सह रहा है। चाय बगान के कामगारों से लेकर दिहाड़ी मजदूत और छोटे व्यापारी तक सभी सड़क पर आ गए हैं। इसकी वजह से लोग भूखों मर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों में सकल घरेलू उत्पाद को कई लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। यदि यही जारी रहा तो बहुत जल्द यह नकारात्मक हो जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत