1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गर्लफेंड के सामने थप्पड़ मारने पर उठाया ये खौफनाक कदम, जानिए

गर्लफेंड के सामने थप्पड़ मारने पर उठाया ये खौफनाक कदम, जानिए

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 04, 2016 07:01 pm IST,  Updated : Aug 04, 2016 07:02 pm IST

30 दिन तक लड़की बनकर वो कातिल शिकार से मोहब्बत का ड्रामा करता रहा। बदले की आग में जल रहे उस शख्स का ये लव-ड्रामा एक साजिश का हिस्सा था। आखिर कई परतों में लिपटी इस साजिश का पूरा सच क्या है। क्या है कत्ल से जुड़ी एक थप्पड की वो कहानी जानिए।

ajay- India TV Hindi
ajay

नई दिल्ली: आज हम आपको दिखाएंगे लड़की बनकर मर्डर करने वाले एक अजीब कातिल की कहानी।  30 दिन तक लड़की बनकर वो कातिल शिकार से मोहब्बत का ड्रामा करता रहा।  बदले की आग में जल रहे उस शख्स का ये लव-ड्रामा एक साजिश का हिस्सा था।  आखिर कई परतों में लिपटी इस साजिश का पूरा सच क्या है। क्या है कत्ल से जुड़ी एक थप्पड की वो कहानी जानिए।

ये भी पढ़े-

ऐसे जन्म हुआ एक खौफनाक साजिश का

मुंबई से 40 किलोमीटर दूर रहने वाले अजय के दिमाग में एक खौफनाक साजिश जन्म ले चुकी है। जो अभी महज 21 साल का है। वो बीते 30 दिन से लड़की बनकर अपने दोस्त जय प्रजापति से चैटिंग करता है। ठीक 30 दिन बाद एक सुनसान इलाके में बुलाकर अपने दोस्त जय को ये कह कर बुलाता है कि वो लड़की उससे एकांत जगह पर मिलना चाहती है। उसके बाद अपने दोस्त की निर्मम हत्या कर देता है। लेकिन दोस्त से जानी दुश्मन बना अजय यहीं नहीं रूकता। वो दोस्त की लाश को ठिकाने लगाने से पहले उसका मोबाइल साथ ले जाता है।

सुबह-शाम देखता था शव को
ये खूनी षणयंत्र का अहम हिस्सा था। अजीब बात ये थी कि हत्या के बाद रोज सुबह और शाम अजय अपने दोस्त का शव देखने जाता था। यहां तक कि जय के घर उसके माता-पिता से मिलता भी था ताकि उस पर किसी को शक ना हो। वहीं दूसरी तरफ जय के घरवाले बेटे के घर लौटने की आस लगाकर बैठे थे और पुलिस की कई टीमें मुर्दा जय को किडनैपर्स के चंगुल से छुड़ाने के लिए एक शहर से दूसरे शहर सुराग तलाश रही थी।

देखे वीडियो-

अगली स्लाइड में पढ़े कैसे पुलिस पहुंची कातिल तक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत