1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: MBA छात्र की चाकू घोंपकर हत्या

दिल्ली: MBA छात्र की चाकू घोंपकर हत्या

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 25, 2016 07:20 am IST,  Updated : Jul 25, 2016 07:20 am IST

नई दिल्ली: सुल्तानपुरी इलाके में आज तड़के 23 वर्षीय एक एमबीए छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और उसके दोस्त को घायल कर दिया गया। घटना उस समय की है जब छात्र और

murder- India TV Hindi
murder

नई दिल्ली: सुल्तानपुरी इलाके में आज तड़के 23 वर्षीय एक एमबीए छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और उसके दोस्त को घायल कर दिया गया। घटना उस समय की है जब छात्र और उसके दोस्त का एक गुट के साथ झगड़ा हो गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज तड़के करीब तीन बजे जब दुष्यंत अपने दोस्त राहुल और विशाल के साथ एक स्थानीय रेस्तरां में गया हुआ था तब कुछ मामूली बात को लेकर उनका एक गुट के साथ झगड़ा हो गया।

अधिकारी ने बताया कि झगड़ा के दौरान गुट में से एक व्यक्ति ने चाकू से दुष्यंत और राहुल पर हमला कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान करने और गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत