1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चारधाम यात्री सावधान, उत्तराखंड में 'तबाही' का अलर्ट जारी

चारधाम यात्री सावधान, उत्तराखंड में 'तबाही' का अलर्ट जारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 15, 2016 01:43 pm IST,  Updated : Jun 15, 2016 01:43 pm IST

उत्तराखंड के कई इलाकों में बुधवार सुबह से मौसम खराब बना हुआ है। राजधानी देहरादून सहित कई क्षेत्रों में तड़के से रुक-रुककर बारिश जारी रही। सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे।

uttarakhand- India TV Hindi
uttarakhand

नई दिल्ली: उत्तराखंड के कई इलाकों में बुधवार सुबह से मौसम खराब बना हुआ है। राजधानी देहरादून सहित कई क्षेत्रों में तड़के से रुक-रुककर बारिश जारी रही। सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे। बुधवार की सुबह से अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार हैं।

पिथौरागढ़ जिले में लगातार बारिश से कई जगह मोटर मार्ग बाधित हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त है। वहीं नैनीताल में बीते रोज बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। इसके गैरसैंण में अतिवृष्टि से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

वहीं मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अभी आगामी 24 घंटे सूबे के कई जिलों में भारी पड़ने वाले हैं। बीती रात से ही रुक रुककर हो रही बारिश लोगों की चिंताएं बढ़ा रही है। अभी आने वाले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश दिक्‍कतें पैदा कर सकती है।

उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में भारी वर्षा हो रही है। इसे देखते हुए शासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की है।

जिलाधिकारियों से कहा गया है कि आपदा प्रबंधन की टीमें चौकन्ना रहें। सारी व्यवस्था पहले से कर ली जाए। राज्य के सभी जिला आपदा केंद्रों से 24 घंटे सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत