1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी में 37 फीसदी का इजाफा

दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी में 37 फीसदी का इजाफा

 Written By: IANS
 Published : Mar 03, 2017 10:09 pm IST,  Updated : Mar 03, 2017 10:09 pm IST

दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली में श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में 37 फीसदी वृद्धि के आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।c

Arvind kejriwal- India TV Hindi
Arvind kejriwal Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली में श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में 37 फीसदी वृद्धि के आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ही मजदूरी में वृद्धि की घोषणा की।

केजरीवाल ने श्रम मंत्री गोपाल राय की मौजूदगी में घोषणा की कि नए प्रस्ताव के तहत अब अकुशल श्रमिकों के लिए मासिक न्यूनतम मजदूरी 9,724 रुपये से बढ़ाकर 13,350 रुपये, अर्धकुशल मजदूरों के लिए मासिक मजदूरी 10,764 रुपये से बढ़ाकर 14,698 रुपये और कुशल श्रमिकों के लिए मासिक मजदूरी 11,830 रुपये से बढ़ाकर 16,182 रुपये कर दी गई है।

केजरीवाल ने 25 फरवरी को न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि पर अपनी सहमति दी थी, जिसके बाद प्रस्ताव उप-राज्यपाल को भेज दिया गया था। उप-राज्यपाल द्वारा जल्द ही प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इस संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी की जाएगी, जिसके बाद न्यूनतम मजदूरी में की गई वृद्धि लागू हो जाएगी।

उन्होंने कहा, "न्यूनतम मजदूरी में यह वृद्धि ऐतिहासिक है और आजादी के बाद किसी भी सरकार द्वारा की गई सबसे अधिक वृद्धि है।" आप सरकार ने दूसरी बार न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि का प्रस्ताव पेश किया था। इससे पहले आप सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में 50 फीसदी वृद्धि वाला प्रस्ताव तत्कालीन उप-राज्यपाल नजीब जंग को भेजा था, जिसे उप-राज्यपाल ने प्रक्रिया के आधार पर वापस कर दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत