1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सरकार सज्जनों की मित्र, दुर्जनों को सुधारने के उपाय होंगे : मोदी

सरकार सज्जनों की मित्र, दुर्जनों को सुधारने के उपाय होंगे : मोदी

 Written By: IANS
 Published : Dec 31, 2016 10:22 pm IST,  Updated : Dec 31, 2016 10:22 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी को लकर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में शनिवार को कहा कि सरकार सज्जनों की मित्र है और दुर्जनों को सज्जनता के वातावरण में लाने के लिए उपयुक्त उपाय करने के पक्ष में है।

Modi- India TV Hindi
Modi Image Source : PTI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी को लकर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में शनिवार को कहा कि सरकार सज्जनों की मित्र है और दुर्जनों को सज्जनता के वातावरण में लाने के लिए उपयुक्त उपाय करने के पक्ष में है। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

प्रधानमंत्री ने आश्चर्य जताते हुए कहा, "लोगों को इस बात को जानकर हैरानी होगी कि सरकार के पास दर्ज जानकारी के हिसाब से देश में सिर्फ 24 लाख लोग ही यह स्वीकार करते हैं कि उनकी आय 10 लाख रुपये सालाना से ज्यादा है। क्या यह स्वीकार्य है? आखिर हम कब तक सच्चाई से मुंह मोड़ते रहेंगे।"

कालाधन रखने वालों को चेतावनी देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "कानून अपना काम करेगा और पूरी कठोरता के साथ करेगा।" मोदी ने कहा, "नोटबंदी के बाद देशवासियों ने जो कष्ट झेला है, वह देश के उज्‍जवल भविष्य के लिए है।" उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान कई अच्छे-अच्छे उदाहरण सामने आए। अगर इनकी चर्चा की जाए तो घंटों बीत जाएं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत