1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नेपाल के नए प्रधानमंत्री देउबा ने प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत हासिल किया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नेपाल के नए प्रधानमंत्री देउबा ने प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत हासिल किया, पीएम मोदी ने दी बधाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 18, 2021 11:14 pm IST,  Updated : Jul 18, 2021 11:18 pm IST

नेपाल के नए प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने रविवार को बहाल हुए संसद के निचले सदन में विश्वास मत हासिल कर लिया। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को विश्वास मत हासिल करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है।

पीएम मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री देउबा दी बधाई - India TV Hindi
पीएम मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री देउबा दी बधाई  Image Source : AP FILE PHOTO

नई दिल्ली। नेपाल के नए प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने रविवार को बहाल हुए संसद के निचले सदन में विश्वास मत हासिल कर लिया। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को विश्वास मत हासिल करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है।

'हिमालयन टाइम्स' की खबर के अनुसार, नेपाली कांग्रेस के 75 वर्षीय प्रमुख देउबा ने 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 165 मत हासिल किए। खबर में कहा गया है कि 249 सांसदों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया और उनमें से 83 ने देउबा के खिलाफ मतदान किया जबकि एक सांसद तटस्थ रहा।

बता दें कि, देउबा को संसद का विश्वास हासिल करने के लिए कुल 136 मतों की आवश्यकता थी। देउबा ने 13 जुलाई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इससे एक दिन पहले ही नेपाल के उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश चोलेंद्र शमशेर राणा की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा को बहाल करने का आदेश दिया था, जिसे पांच महीने में दूसरी बार 22 मई को तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की अनुशंसा पर राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने भंग कर दिया था। अदालत ने फैसले को असंवैधानिक करार दिया था।

पीएम मोदी ने देउबा को दी बधाई

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को विश्वास मत हासिल करने पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, "मैं सभी क्षेत्रों में हमारी अनूठी साझेदारी को और बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने के लिए तत्पर हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत