1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम में 1.5 करोड़ रुपये के नए नोट बरामद

असम में 1.5 करोड़ रुपये के नए नोट बरामद

 Written By: IANS
 Published : Dec 13, 2016 02:08 pm IST,  Updated : Dec 13, 2016 02:08 pm IST

गुवाहाटी: असम पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने गुवाहाटी में एक व्यवसायी के घर से 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के 2,000 और 500 रुपये के नए नोट बरामद किए हैं। सीआईडी अधिकारी ने

new currency- India TV Hindi
new currency

गुवाहाटी: असम पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने गुवाहाटी में एक व्यवसायी के घर से 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के 2,000 और 500 रुपये के नए नोट बरामद किए हैं। 

सीआईडी अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि देर सोमवार हरजीत सिंह बेदी के घर में छापेमारी कर यह रकम बरामद की गई।

अधिकारी ने कहा, "हमें बेदी के घर में बड़ी मात्रा में काला धन छिपाए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद हमने बेलतोला इलाके में स्थित उनके घर में छापा मारा।"

अधिकारी ने कहा, "रकम बेदी के घर के बाथरूम में बने एक गुप्त लॉकर में छिपाई गई थी।"

उन्होंने कहा, "हमने आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी है और वे उनसे पूछताछ कर रहे हैं कि पूरा देश जब नए नोटों को लेकर संघर्ष कर रहा है तो उन्हें इतनी बड़ी रकम कैसे मिली।"

उन्होंने कहा कि जांच जारी है और अगर आयकर की पूछताछ में पाया गया कि यह रकम उनकी आय से अधिक है, तो सीआईडी भी उनके खिलाफ मामला दर्ज करेगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीआईडी ने काले धन और उससे जुड़े अपराधों के खिलाफ अभियानों के लिए 18 अधिकारियों वाला एक त्वरित प्रतिक्रिया बल (क्यूआरसी) भी गठित किया है।

इन 18 अधिकारियों को तीन भागों में बांटा गया है। वे जरूरत पड़ने पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से राज्य के विभिन्न भागों में अभियानों का संचालन करेंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत