1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हमारे मतभेदों की चाबी शरीफ और मोदी के पास है: ओम पुरी

हमारे मतभेदों की चाबी शरीफ और मोदी के पास है: ओम पुरी

 Written By: IANS
 Published : Dec 20, 2015 09:22 am IST,  Updated : Dec 20, 2015 09:22 am IST

अभिनेता ओम पुरी ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मतभेदों को सुलझाने की चाबी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के पास है।

om puri- India TV Hindi
om puri

लाहौर: दिग्गज अभिनेता ओम पुरी ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मतभेदों को सुलझाने की चाबी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के पास है।

भारतीय फिल्मों के साथ ही पाकिस्तानी फिल्मों में भी काम कर चुके पुरी ने कहा कि उन्हें सीमा के दोनों तरफ से अपार प्यार मिला है। वह हर वर्ष पाकिस्तान आने को उत्सुक रहते हैं।

पुरी ने कहा, "पाकिस्तान और भारत के पास दो ताले हैं और इन दोनों तालों की चाबी नवाज शरीफ और मोदी के हाथों में है। इन तालों के खुलने से दोनों तरफ के लोगों को एक-दूसरे से मेलजोल का मौका मिलेगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत