1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 25 सालों में यहां मारे गए 5,500 से अधिक पुलिसकर्मी, सुरक्षाकर्मी

25 सालों में यहां मारे गए 5,500 से अधिक पुलिसकर्मी, सुरक्षाकर्मी

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 29, 2016 07:18 am IST,  Updated : Oct 29, 2016 07:19 am IST

जम्मू-कश्मीर में 25 साल पहले उग्रवाद फैलने से अब तक ड्यूटी पर रहते हुए 5,500 से अधिक पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों के कर्मचारी मारे गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां यह बात कही।

Jammu Kashmir- India TV Hindi
Jammu Kashmir

उधमपुर (जम्मू-कश्मीर): जम्मू-कश्मीर में 25 साल पहले उग्रवाद फैलने से अब तक ड्यूटी पर रहते हुए 5,500 से अधिक पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों के कर्मचारी मारे गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां यह बात कही।

पुलिस महानिदेशक के राजेन्द्र कुमार ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद से लड़ने और बलिदान देकर इस राज्य में हालात सामान्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है'। उन्होंने कहा, 'जम्मू-कश्मीर पुलिस के 1,595 से अधिक अधिकारियों एवं जवानों, एसपीओ, वीडीसी सदस्यों और केन्द्रीय सुरक्षा बलों के 4,016 अधिकारियों एवं जवानों ने लोगों के जान-माल की रक्षा के लिए ड्यूटी पर रहते हुए अपनी जानों की बलि दी है'।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की पुलिस हमेशा से ही अत्यंत कठिन परिस्थितियों में जनता के साथ खड़ी रही है और लोगों को सेवाएं प्रदान की हैं। फिर चाहे वह 2005 का भयंकर भूकंप हो या 2014 की विनाशकारी बाढ़, आतंकवाद या कानून व्यवस्था की गंभीर स्थिति।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत