1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाक रेंजर्स भारतीय नागरिकों को बना रहे हैं निशाना : BSF

पाक रेंजर्स भारतीय नागरिकों को बना रहे हैं निशाना : BSF

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 02, 2016 04:45 pm IST,  Updated : Nov 02, 2016 07:17 pm IST

पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास भारत के रिहायशी इलाकों में जानबूझकर भारी संख्या में मोर्टार दाग रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के IG डीके उपाध्याय ने आज यह बात कही।

BSF- India TV Hindi
BSF Image Source : PTI

जम्मू :पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास भारत के रिहायशी इलाकों में जानबूझकर भारी संख्या में मोर्टार दाग रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के IG डीके उपाध्याय ने आज यह बात कही। उपाध्याय ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पाक सेना बॉर्डर पर तैनात रेंजर्स को पूरा सहयोग दे रही है जिसने हाल के समय में असंख्य बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। 

(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

उन्होंने कहा, ''पाकिस्तानी बल भारतीय नागरिक क्षेत्रों में जानबूझकर भारी संख्या में मोर्टार दाग रहे हैं। हम केवल सैन्य बंकरों को निशाना बना रहे हैं जहां से पाकिस्तानी सैन्य बल गोलीबारी कर रहे हैं। हमने 14 पाकिस्तानी बंकरों को भारी नुकसान पहुंचाया है।'' उपाध्याय ने कहा कि यदि पाकिस्तानी पक्ष में कोई नागरिक हताहत हुआ है तो यह नागरिक आबादी के सैन्य बंकरों के बहुत समीप रहने के कारण हुआ जिसके चलते लक्ष्य से इतर यह नुकसान हुआ। 

उन्होंने BSF की गोलीबारी की तस्वीरें भी दिखाई जिसमें केवल सैन्य बंकरों को ही निशाना बनाया जा रहा है। सीमा के आसपास तनाव गहराने के बीच कल जम्मू इलाके में पाकिस्तानी सेना द्वारा नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाने से दो बच्चे और चार महिलाओं सहित आठ लोग मारे गये और 22 घायल हो गये। 

भारतीय बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और उनके 14 बंकरों को नष्ट कर दिया। पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी बढ़ाये जाने के बीच जम्मू-कश्मीर सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सीमा एवं नियंत्रण रेखा के समीप सभी 400 स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत