1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन बंद करे: महबूबा मुफ्ती

पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन बंद करे: महबूबा मुफ्ती

 Written By: IANS
 Published : Apr 04, 2017 04:34 pm IST,  Updated : Apr 04, 2017 04:57 pm IST

जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान से दो टूक कहा है कि वह राज्य में आतंकवाद को भड़काना बंद करे और यहां शांति लौटने दे। दूरु में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए महबूबा ने पाकिस्तान से कहा, "आतंकवाद को प्रश्रय देना बंद करें औ

mehbooba mufti- India TV Hindi
mehbooba mufti

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान से दो टूक कहा है कि वह राज्य में आतंकवाद को भड़काना बंद करे और यहां शांति लौटने दे। दूरु में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए महबूबा ने पाकिस्तान से कहा, "आतंकवाद को प्रश्रय देना बंद करें और जम्मू एवं कश्मीर में शांति बहाल होने दें।"

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में बेरोजगारी युवाओं की मुख्य समस्या है। उन्होंने कहा, "बेरोजगारी सबसे बड़ी चुनौती है और हम इससे प्रभावी तरीके से निपटेंगे।"

ये भी पढ़ें

यहां से महबूबा के भाई तसद्दुक हुसैन सईद चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला मुख्य रूप से कांग्रेस उम्मीदवार जी. ए. मीर से है, जिन्हें राज्य में विपक्षी दल नेशनल कांफ्रेंस का भी समर्थन प्राप्त है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत