1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पठानकोट: पाकिस्तान ने की घुसपैठ की कोशिश, BSF ने 1 को मार गिराया

पठानकोट: पाकिस्तान ने की घुसपैठ की कोशिश, BSF ने 1 को मार गिराया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 03, 2016 02:15 pm IST,  Updated : Dec 03, 2016 02:15 pm IST

एक बार फिर पाकिस्तान से पंजाब के पठानकोट जिले के ढिंडा चौकी के पास धुसपैठ की कोशिश की। जिसके बाद सीमा सुरक्षा बल की टुकड़ी ने एक संदिग्ध को गोली मार दिया।

bsf- India TV Hindi
bsf

चंडीगढ़: एक बार फिर पाकिस्तान से पंजाब के पठानकोट जिले के ढिंडा चौकी के पास  धुसपैठ की कोशिश की। जिसके बाद सीमा सुरक्षा बल की टुकड़ी ने एक संदिग्ध को गोली मार दिया।

हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन आज से, PM मोदी करेंगे शिरकत

 पठानकोट में नियुक्त पुलिस के एक अधिकारी ने आज कहा, बामियाल इलाके में सीमा पर लगी बाड़ के बेहद करीब आने के बाद घुसपैठिये को कल रात बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया।

इस बीच, स्थानीय लोगों की ओर से पांच संदिग्ध हथियारबंद लोगों को देखने का दावा किए जाने के बाद पंजाब पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस और सेना ने पठानकोट इलाके में कल गहन खोज अभियान चलाया।

पंजाब और हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में पहाड़ी इलाकों में खोज अभियान चलाने के लिए स्वात कमांडो सहित 250 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था।

पठानकोट स्थित वायुसेना स्टेशन पर इस वर्ष जनवरी मे बड़ा आतंकवादी हमला हुआ था। इसमें शामिल आतंकवादी सीमापार से आए थे।

पिछले वर्ष 27 जुलाई को आतंकवादियों ने पंजाब के गुरदासपुर जिले के दीनानगर को निशाना बनाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत