1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में आज सुबह खुशनुमा, कुछ जगहों पर धुंध भी रही

दिल्ली में आज सुबह खुशनुमा, कुछ जगहों पर धुंध भी रही

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 23, 2017 11:29 am IST,  Updated : Jan 23, 2017 11:29 am IST

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आज की सुबह खुशनुमा रही और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही मौसम विभाग ने गणतंत्र दिवस के आसपास बारिश होने या गरज के साथ छीटें

Delhi- India TV Hindi
Delhi

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आज की सुबह खुशनुमा रही और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही मौसम विभाग ने गणतंत्र दिवस के आसपास बारिश होने या गरज के साथ छीटें पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है। 

सुबह साढ़े पांच बजे सफदरजंग में दृश्यता का स्तर 300 मीटर दर्ज किया गया जो तीन घंटे के बाद बढ़ कर 500 मीटर हो गया। 

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पालम में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता का स्तर 200 मीटर था जो साढ़े आठ बजे घट कर 50 मीटर तक रह गया। 

सुबह धुंध पड़ने के कारण 30 ट्रेन देरी से चल रही हैं जबकि सात के समय में बदलाव किया गया है। 

सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग ने आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान व्यक्त किया है। 
कल का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 8.4 और 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत