नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून को समाज से भी ऊपर माना है। मुख्यमंत्री ने आज इलाहबाद हाईकोर्ट की 150वीं समापन समारोह में संबोधित कर रहेथे। समारोह के मुख्य अतिथि पीएम नरेंद्र मोदी है।
ये भी पढ़े
- जम्मू-कश्मीर: आज देश की सबसे लंबी सुरंग का उद्घाटन करेंगे PM मोदी
- MCD चुनाव 2017: सभा में मोदी-मोदी के नारे से नाराज हुए सीएम केजरीवाल, दिया यूं जवाब
इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यक्रम में सीएम योगी ने बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी ने कहा है कि प्रजातंत्र की सफलता न्यायपालिका पर निर्भर करती है और कानून से ही पूरा समाज चलता है। सीएम योगी ने कानून के स्थान को शासकों से ऊपर बताया।
सीएम योगी बोले कि मेरे लिए बहुत हर्ष का विषय है कि मुझे हाईकोर्ट के 150 साल पूरे होने के समापन कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला। वैसे भी कानून से बढ़कर कोई नहीं है। कानून से ही शिकायतों का हल निकलता है। न्यायिक प्रणाली पर चिंतन अमूल्य है। यहां तक कि कानून का स्थान शासक से बढ़कर है। न्याय और विधि एक दूसरे के पूरक हैं और इंसाफ देना सबसे बड़ा धर्म है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संगमनगरी में इलाहाबाद हाई कोर्ट की 150वीं जयंती वर्ष के समापन समारोह के लिए इलाहबाद पहुंच चुके है। पीएम मोदी का राज्यपाल राम नाईक तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया।
जिला सूचना कार्यालय से प्राप्त सूचना के मुताबिक, प्रधानमंत्री का विमान सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर इस शहर से बाहर स्थित बमरौली हवाईअड्डे उतरा। जहां पर पहले से आगवानी उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। इसके बाद, प्रधानमंत्री वहां से सीधे उच्च न्यायालय परिसर के लिए रवाना हो गए।
इस ऐतिहासिक मौके पर हाईकोर्ट के अलावा शहर के अन्य प्रमुख भवनों और चौराहों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। प्रधानमंत्री तथा अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है।
इलाहबाद हाईकोर्ट के 150वें वर्ष के समापन समारोह में पीएम मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक के साथ-साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्या, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जीएस खेहर और यूपी के गवर्नर राम नाइक भी प्रोग्राम में शामिल होंगे। केन्द्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद भी कार्यक्रम में मौजूद हैं। कोलकाता और मुंबई हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश साथ ही देश की सर्वोच्च अदालत के कई न्यायाधीश भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।
इस ऐतिहासिक मौके में पीएम मोदी के आगमन से पहले कार्य़स्थल पर शार्ट सर्किट हो गया। इलाहबाद हाई कोर्ट प्रांगण में बने पंडाल में शार्ट सर्किट से तत्काल बाद वहां का मुआयना किया गया।
प्रांगण में बने पंडाल के पास तैनात सुरक्षा बल के जवानों से साथ आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने तत्काल फायर इस्टिंग्यूशर का प्रयोग कर आग को बुझा दिया। इसके बाद बिजली की व्यवस्था से जुड़े लोगों को तलब किया। इन लोगों ने वहां पर तार को बदलकर बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू कराया।
पिछले महीने उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मोदी की यह पहली इलाहाबाद यात्रा है। पिछले साल नगर में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए यहां की 2 दिवसीय यात्रा के दौरान मोदी थोड़े समय के लिए उच्च न्यायालय गए थे और न्यायाधीशों एवं बार के सदस्यों से बातचीत की थी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 150 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम की शुरुआत पिछले साल मार्च में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने की थी।