1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 31 दिसंबर को राष्ट्र को संबोधित करेंगे PM मोदी, कर सकते हैं बड़े ऐलान

31 दिसंबर को राष्ट्र को संबोधित करेंगे PM मोदी, कर सकते हैं बड़े ऐलान

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 29, 2016 07:55 pm IST,  Updated : Dec 29, 2016 07:58 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राष्ट्र के नाम संबोधन देंगे जिसमें उम्मीद की जा रही है कि वे चलन से बाहर हो चुके नोटों को जमा कराने के कल 50 दिन पूरे होने

pm modi- India TV Hindi
pm modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राष्ट्र के नाम संबोधन देंगे जिसमें उम्मीद की जा रही है कि वे चलन से बाहर हो चुके नोटों को जमा कराने के कल 50 दिन पूरे होने के बाद आगे का खाका पेश करेंगे। सूत्रों ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नव वर्ष की शुरूआत से पहले देश को संबोधित कर सकते हैं।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

प्रधानमंत्री अपने संबोधन में नोटबंदी के बाद के रोडमैप के बारे में बोल सकते हैं। वह नोटबंदी के बाद से एक बड़ी समस्या बने रहे नकदी के प्रवाह को सुगम बनाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी खासतौर पर बोल सकते हैं। यह राष्ट्र के नाम उनका दूसरा संबोधन होगा।

इससे पहले 8 नवंबर को अपने पहले संबोधन में उन्होंने 500 और 1000 के पुराने नोटों का प्रचलन बंद करने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री अपने दूसरे संबोधन में आठ नवंबर को हुई नोटबंदी की घोषणा के बाद अर्थव्यवस्था के सामने पेश आई समस्याओं से निपटने के कदमों पर भी बोल सकते हैं।

पिछले कुछ सप्ताह में अपनी जनसभाओं में प्रधानमंत्री सरकार के फैसले के बाद हुई परेशानी को सहन करने की अपील जनता से करते रहे हैं। प्रधानमंत्री ने मील के पत्थर के रूप में माने जाने वाले इस फैसले को लेकर लोगों से 50 दिन का समय देने का आग्रह किया था और कहा था कि इसके बाद धीरे धीरे उनकी समस्याएं समाप्त हो जायेंगी।

मंगलवार को मोदी ने मौजूदा आर्थिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों से मुलाकात की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत