1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मधुबनी, अटारी हादसे पर PMO से राहत राशि की घोषणा

मधुबनी, अटारी हादसे पर PMO से राहत राशि की घोषणा

 Written By: IANS
 Published : Sep 24, 2016 07:24 am IST,  Updated : Sep 24, 2016 07:24 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय (PMO) ने शुक्रवार को बिहार के मधुबनी जिले और पंजाब के अटारी में हुए बस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख राहत राशि देने की घोषणा की।

pmo announces compensation for madhubani and ataari bus...- India TV Hindi
pmo announces compensation for madhubani and ataari bus accident victims

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय (PMO) ने शुक्रवार को बिहार के मधुबनी जिले और पंजाब के अटारी में हुए बस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख राहत राशि देने की घोषणा की। साथ ही यह घोषणा भी की गई कि गंभीर रूप से घायल लोगों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल के बसैठ गांव के समीप सोइली मोइन (तालाब) में 19 सितंबर को एक बस पलटकर पानी में डूब गई, जिसमें कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई।

अगले दिन 20 सितंबर को पंजाब में अटारी के निकट महावा कैनाल में एक स्कूल बस गिर गई। इस हादसे में कम से कम छह बच्चों की मौत हो गई ओर अन्य 17 घायल हो गए थे। बस में 37 बच्चे सवार थे। बस एक संकरे पुल से होकर गुजर रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत