1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू में फिज़िक्स-पेपर के पैटर्न पर विरोध कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज

जम्मू में फिज़िक्स-पेपर के पैटर्न पर विरोध कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 05, 2017 06:53 am IST,  Updated : Mar 05, 2017 06:53 am IST

जम्मू के रेहाड़ी इलाके में कल दोपहर पुलिस और छात्रों के बीच जमकर झड़प हुई... दरअसल गैर कश्मीरी स्कूली छात्र फिजिक्स के पेपर के पैटर्न और उसमें आए सवालों के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर

jammu, police, student clash- India TV Hindi
jammu, police, student clash

जम्मू के  रेहाड़ी इलाके में कल दोपहर पुलिस और छात्रों के बीच जमकर झड़प हुई... दरअसल गैर कश्मीरी स्कूली छात्र फिजिक्स के पेपर के पैटर्न और उसमें आए सवालों के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन पुलिस ने छात्रों को भगाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इस झड़प में कई छात्र और पुलिसवाले घायल हो गए।

दरअसल छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन पुलिस को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के उग्र होने का ख़तरा महसूस हुआ और इससे पहले कि छात्र उग्र होते पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया और  छात्रों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। पुलिस बल द्वरा निहत्थे छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागने की भी खबर है।

पुलिसवालों ने तो लड़के और लड़कियों में भी कोई भेद नहीं किया और अपने दोस्त को पुलिस के बीच फंसा देख जब दो छात्राएं मदद के लिए पहुंची तो पुलिस ने उन्हें भी नहीं बक्शा। 

दरअसल पुलिस जिन छात्रों पर बलपूर्वक काबू करने की कोशिश कर रही है वे सभी छात्र बारहवीं के हैं और दूसरे राज्यों से जम्मू-कश्मीर में पढ़ाई करने आए हैं। ये सभी छात्र बारहवीं परीक्षा के पैटर्न और क्वेश्नच पेपर में हुए बदलाव का विरोध कर रहे थे। छात्र फिजिक्स के पेपर को रद्द करने की और पचास फीसदी अंकों में छूट की मांग कर रहे थे। छात्रों का आरोप है कि कश्मीरी छात्रों को अंकों में छूट दी गई है लेकिन इन्हें नहीं दी गई। 

घाटी में पिछले कुछ महीनों से चले रहे हिंसक प्रदर्शनों की वजह से स्कूल-कॉलेज बंद थे लेकिन अब खुले हैं तो परीक्षाएं सिर पर हैं। ऐसे में कश्मीरी और गैर-कश्मीरी छात्रों के बीच अंकों का ये भेदभाव इन स्टूडेंट्स को समझ में नहीं आ रहा है।

फिलहाल प्रशासन ने राज्य स्कूली शिक्षा बोर्ड द्वारा तैयार पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्नपत्र के आरोपों पर गौर करने के लिए एक समिति बनायी है जो समिति मंगलवार को रिपोर्ट देगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत