1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोटबंदी के बाद बैंकों में जमा हुए 8.45 लाख करोड़ रुपये के पुराने नोट

नोटबंदी के बाद बैंकों में जमा हुए 8.45 लाख करोड़ रुपये के पुराने नोट

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 28, 2016 10:52 pm IST,  Updated : Nov 28, 2016 10:52 pm IST

नोटबंदी के बाद बैंकों में 500 और 1,000 के पुराने नोटों में कुल 8.45 लाख करोड़ रुपये जमा हुए हैं या बदले गए हैं। यह आंकड़ा 27 नवंबर तक का है। रिजर्व बैंक ने एक बयान में यह जानकारी दी।

currency- India TV Hindi
currency Image Source : PTI

मुंबई: नोटबंदी के बाद बैंकों में 500 और 1,000 के पुराने नोटों में कुल 8.45 लाख करोड़ रुपये जमा हुए हैं या बदले गए हैं। यह आंकड़ा 27 नवंबर तक का है। रिजर्व बैंक ने एक बयान में यह जानकारी दी। केंद्रीय बैंक ने कहा कि इस दौरान बैंकों ने काउंटर तथा एटीएम के जरिये 2.16 करोड़ रुपये वितरित किए हैं। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

गत 8 नवंबर को 500 और 1,000 के नोटों को बंद करने की घोषणा की गई थी। इसके बाद रिजर्व बैंक ने इन नोटों को बैंकों में जमा कराने या उनको बदलने की व्यवस्था की थी। 

यह सुविधा रिजर्व बैंक और अन्य वाणिज्यिक बैंकों के काउंटरों के अलावा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों तथा शहरी सहकारी बैंकों में उपलब्ध है। 

केंद्रीय बैंक ने कहा कि 10 नवंबर से 27 नवंबर तक बैंकों ने 8,44,982 करोड़ रुपये के नोट जमा किए हैं या बदले हैं। इनमें से 33,948 करोड़ रुपये के पुराने नोट बदले गए हैं और 8,11,033 करोड़ रपये जमा किए हैं। इस दौरान लोगों ने बैंक काउंटरों या एटीएम के जरिये 2,16,617 करोड़ रपये निकाले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत