1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पठानकोट: लावारिस बैग के साथ मिली सेना की वर्दी, सर्च ऑपरेशन जारी

पठानकोट: लावारिस बैग के साथ मिली सेना की वर्दी, सर्च ऑपरेशन जारी

 Written By: IANS
 Published : May 29, 2017 03:41 pm IST,  Updated : May 29, 2017 03:45 pm IST

पठानकोट जिले में संदिग्ध बैग मिलने के बाद सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों और पंजाब पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। इस बैग में सेना की वर्दी थी। पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार तड़के जिले में विशेष रूप से भारतीय सैन्यअड्डे और सेना के ममून छावन

pathankot- India TV Hindi
pathankot

चंडीगढ़: पठानकोट जिले में संदिग्ध बैग मिलने के बाद सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों और पंजाब पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। इस बैग में सेना की वर्दी थी। पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार तड़के जिले में विशेष रूप से भारतीय सैन्यअड्डे और सेना के ममून छावनी के पास तलाशी अभियान शुरू किया।

यह लावारिस बैग रविवार रात डिफेंस रोड पर मिला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बैग पर जम्मू की एक आटा मील का नाम अंकित है।

केरल में युवा कांग्रेस के बछड़ा काटने पर वबाल, राहुल ने की निंदा

पठानकोट में पिछले साल जनवरी में वायुसेना अड्डे पर हुए हमले और गुरदासपुर के दीनानगर में जुलाई 2015 में हुए आतंकवादी हमले के बाद से सीमा से सटे जिलों गुरदासपुर और पठानकोट में अलर्ट जारी है।

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत