नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों से तूफान के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है। इससे तापमान में काफी गिरावट आई है। वहीं, तूफान व ओलावृष्टि से फसलों व फलदार पौधों में आए फूलों को नुकसान हुआ है। बुधवार को सारा दिन क्षेत्र में बारिश जारी रही। इस बार हिमाचल में अच्छी बर्फ़बारी हुई है और सेब की फसल के लिए बर्फ़बारी को संजीवनी माना जाता है लेकिन मौसम के फूल आने और इनकी सेटिंग होने से ठीक पहले जिस तरह से मौसम का मिजाज़ बदला है उसने किसानों की चिंता ही नहीं बढ़ायी है बल्कि फसल को लेकर किसानों को संकट में डालने का काम किया है।
ये भी पढ़ें
दलाई लामा के अरुणाचल दौरे पर बिफरा चीन, भारत ने बताया गैर-राजनीतिक
शर्मनाक...56 साल का दादा करता था 13 साल की पोती का रेप, हुई गर्भवती
UP के डॉक्टरों को CM योगी का कड़ा संदेश, ‘जांच के नाम पर लूट बर्दाश्त नहीं’
गोहत्या के खिलाफ इराक से फ़तवा जारी, मुसलमानों से गाय न काटने को कहा
सेब, नाशपाती, चेरी आदि फसलों में आजकल प्रागण का दौर चाल रहा है और इस पर बारिश और ओले आदि फसल को बर्बाद करने का काम करता है। शिमला और कुल्लू के बागवानों की मनें तो बीते दो दिनों से जिस तरह से मौसम में ठंडक बढ़ी है और बारिश हुए है उसने सेब, नाशपाती और चेरी की फसलों को कम से कम 70 फीसदी नुकसान पहुँचाया है।
उधर मौसम विभाग ने अभी अगले दो दिनों तक मौसम के खराब रहने और बारिश की चेतावनी दी है और इन दो दिनों में सामान्य की अपेक्षा ज्यादा बारिश होने की भी जानकरी दी। ये ही नहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है की अभी प्रदेश में दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। तापमान में भी गिरावट जारी रहेगी जबकि हिमाचल के ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फ़बारी भी होगी।