1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. NRI महिला के साथ बाबा ने किया रेप, पीड़ित ने सोशल मीडिया पर की न्याय की अपील, वीडियो वायरल

NRI महिला के साथ बाबा ने किया रेप, पीड़ित ने सोशल मीडिया पर की न्याय की अपील, वीडियो वायरल

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 14, 2016 10:58 am IST,  Updated : May 14, 2016 10:58 am IST

रेप पीड़ित एक एनआरआई महिला का न्याय के लिए अपील करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

rape-sex- India TV Hindi
rape-sex

नई दिल्ली: रेप पीड़ित एक एनआरआई महिला का न्याय के लिए अपील करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़ित महिला अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास गई थी लेकिन सुनवाई न होने के बाद उसने आपबीती रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डाल दी। महिला ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई के साथ कनाडा से पंजाब आई थी। मानसिक तौर पर परेशान होने के कारण भाई उसे रूहानी इलाज के नाम पर संगरूर के बालेवाल डेरा लेकर गया जहां वह करीब दो महीने रही। महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसका भाई डेरे से चला गया तो डेरा प्रमुख गुरजंट सिंह ने उसका पासपोर्ट छीन लिया और डेढ़ माह तक रेप करता रहा।

आखिरकार किसी तरह वह एक दिन डेरे से अपना पासपोर्ट निकाल कर भागने में सफल हो गई। इसके बाद वह सीधे पुलिस थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने के बजाए उसे एक थाने से दूसरे थाने के चक्कर लगवाती रही। पीड़ित ने मीडिया को बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद उसे जान से मारने कि धमकियां मिल रही हैं। आखिरकार उसकी मुलाकात एक वकील से हुई और उन्होंने मोहाली स्थित एनआरआई विंग में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा। इसके बाद वह यहां पहुंची। महिला ने कहा कि अब उन्हें एनआरआई विंग से इंसाफ की उम्मीद है। जबकि डेरा बालेवाल के मुखिया की पत्नी अमरजीत कौर का दवा है कि महिला गलत आरोप लगा रही है। डेरे में करीब दो महीने रहने के बाद वह अखण्ड पाठ करवाकर विदा हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत