कोलकाता: आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल को कोलकाता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोलकाता एयरपोर्ट पर उर्जित पटेल को कालेझंडे दिखाए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की की भी कोशिश की गई। हालांकि उर्जित पटेल की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए बीच-बचाव किया और उन्हें सुरक्षित विमान तक पहुंचा दिया। उर्जित पटेल ने आज कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोलकाता स्थित आरबीआई के क्षेत्रीय दफ्तर पर धरना दिया। ये लोग नोटबंदी के बाद आई परेशानी के विरोध में धरना दे रहे थे। तृणमूल के नेताओं का कहना था कि नोटों की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस वक्त यह धरना चल रहा था उस वक्त उर्जित पटेल आरबीआई दफ्तर में बैंक को प्रबंधन बोर्ड की बैठक में हिस्सा ले रहे थे।
इन्हें भी पढ़ें:-
- डिजिटल पेमेंट करनेवालों को बंपर इनाम, मेगा ड्रॉ में मिलेंगे एक करोड़ रुपये
- नोएडा में एक्सिस बैंक पर इनकम टैक्स का छापा, 20 फर्जी खाते जब्त